Ayodhya- महिला अस्पताल से घर के लिए रवाना हुई दुष्कर्म पीड़िता

Spread the love

Ayodhya- महिला अस्पताल से घर के लिए रवाना हुई दुष्कर्म पीड़िता

भीतरखाने घंटों चली उठापटक के बाद आख़िरकार सोमवार शाम पूराकलंदर थाना क्षेत्र की दुष्कर्म पीड़िता को जिला महिला अस्पताल से कड़ी सुरक्षा में उसके घर के लिए रवाना कर दिया गया।दुष्कर्म पीड़िता को बेहतर उपचार और गर्भपात के लिए पांच अगस्त को सीएमओ की निगरानी में क्वीन मैरी लखनऊ में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद शुक्रवार रात पीड़िता के वापस आने पर उसे जिला महिला अस्पताल के चौथे मंजिल स्थित प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया था। जिला महिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आशाराम ने बताया कि स्वास्थ्य में सुधार के चलते पीड़िता को डिस्चार्ज किया गया है। सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी का कहना है की पीड़िता वापस अपने घर पहुंच गई है। उसकी सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।


Spread the love
और पढ़े  प्रदेश में 21 आईएएस अफसरों का तबादला, सभी को अलग-अलग जिलों में तैनाती
  • Related Posts

    अयोध्या- गुलाबबाड़ी परिसर में चला स्वच्छता अभियान, विधायक व महानगर अध्यक्ष ने किया जनसंपर्क

    Spread the love

    Spread the love       शहर के गुलाबबाड़ी परिसर में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाकर जनजागरूकता का संदेश दिया गया। इस अभियान में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं भाजपा…


    Spread the love

    उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं आशा भोसले, ‘झुमका गिरा रे…’ गाना गाकर बरेली को दी नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love   बदायूं के सहसवान-रामपुर संगीत घराने की परंपरा के संगीतकारों का नाम देश ही नहीं दुनिया में रोशन रहा है। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले भले…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *