अयोध्या- रामलीला का भव्य कार्यक्रम 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक

Spread the love

योध्या धाम के भगवदाचार्य स्मारक सदन में संत श्री तुलसीदास रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला का भव्य कार्यक्रम 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर बड़ा भक्तमाल में बैठक की गईं.. बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवदाचार्य स्मारक सदन में संत श्री तुलसीदास रामलीला समिति द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा। इस बार मध्य प्रदेश के खजरुई ताल के द्वारा रामलीला की जाएगी।उन्होंने कहा यह आयोजन भक्तों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होगा, जिसमें वे भगवान राम की जीवन गाथा का आनंद ले सकते हैं।इस बैठक मे रामलीला समिति के अध्यक्ष महंत अवधेश दास,समिति के महामंत्री महंत संजय दास, रसिक पीठाधीश्वर महंत जन्मेजय शरण,जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी राघवाचार्य,महंत हेमन्त दास, शिवम श्रीवास्तव और पदाधिकारियों उपस्थिति रहे।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- वैश्विक शांति के लिए हवन, 101 श्रद्धालुओं ने की प्रार्थना
  • Related Posts

    एक दुल्हन को लेने आ गए दो दूल्हे- बैंक्वेट हॉल के बाहर हो गया माहौल तनावपूर्ण, पुलिस आई तब जाकर हुआ ये फैसला

    Spread the love

    Spread the love   यूपी के अमरोहा शहर में रविवार को एक शादी समारोह उस वक्त चर्चा का विषय बन गया, जब एक ही दुल्हन के लिए दो अलग-अलग बरातें…


    Spread the love

    UP- अधिवक्ता का कत्ल: इस विवाद में हुई अधिवक्ता राजीव की हत्या, मिलकर तैयार की स्क्रिप्ट

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के मिर्जापुर में पूर्व प्रधान व अधिवक्ता राजीव सिंह उर्फ रिंकू की शनिवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने के दूसरे आरोपी की पहचान लंका पहड़ी निवासी…


    Spread the love