अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट ने जारी की शिव मंदिर सहित निर्माणाधीन अन्य मंदिरों की तस्वीरें, 22 जनवरी होगी खास

Spread the love

 

राम मंदिर के शीर्ष पर निर्माणाधीन 161 फिट शिखर को स्वर्ण मंडित किया जाएगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के बोर्ड आफ ट्रस्टीज ने यह फैसला किया है। इस बारे में तीर्थ क्षेत्र महासचिव चंपतराय ने बताया कि छह दिसंबर 1992 को विवादित ढांचा ध्वंस के दौरान एक शिलालेख मिला था। इस प्राचीन शिलालेख में लिखी गयी लिपि के अनुसार यह विष्णु हरि मंदिर का शिलालेख था।

इस लेख में लिखा गया है यह 1154 ईस्वी में लगाया गया और जिस मंदिर में लगाया वह दसानन का वध करने भगवान श्रीहरि का मंदिर यानि उनके अवतारी भगवान राम का मंदिर था और उस मंदिर स्वर्ण कलश का था।

तीर्थ क्षेत्र महासचिव ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश से यह शिलालेख सुरक्षित रखा गया। इसमें लिखी प्राचीन लिपि को पढ़ने के लिए मैसूर के माधव कट्टी को बुलाया गया और उन्होंने शिलालेख का छापा लिया और फिर मैसूर के ही प्राचीन लिपि विशेषज्ञ केवी
रमेश जो देश के एक मात्र विशेषज्ञ थे, के पास लिपि पढ़ाने के लिए गये।
प्राचीन राम मंदिर के स्वर्ण कलश को ध्यान में रखते हुए राम मंदिर के निर्माणाधीन शिखर को भी स्वर्ण कलश युक्त किया जाएगा। उधर राम मंदिर के शिखर में कुल लेयर तक निर्माण किया
जाना है। फिलहाल इस शिखर के 12

लेयरों का निर्माण हो चुका है और 13 वें लेयर निर्माण की तैयारी हो रही है। निर्माण कार्य को पूरा करने की अंतिम तिथि अगले 2025 में दिसम्बर तय की गई है। इसी को देखते हुए कारीगर बढ़ा दिए गए हैं।

और पढ़े  अयोध्या- रावत मंदिर में गुरु परंपरा का भव्य निर्वहन, वर्तमान महंत बालक दास के नेतृत्व में 16वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

 

 

बीती 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की थी। वो छवियां आज भी लोगों के मन में अंकित हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    राहुल गांधी ने श्रमिकों का समर्थन किया,बोले- यही है विकसित भारत का सच, जानें और क्या..

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कर्मचारियों के हिंसक प्रदर्शन पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने इसे…


    Spread the love

    नोएडा में आक्रोशित कर्मचारियों ने किया पथराव,सेक्टर 80 में पत्थरबाजी; पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कल हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद नोएडा के फेज 2 में प्रदर्शनकारी आज फिर से जमा…


    Spread the love