अयोध्या: पुलिस ने 18 घंटे में व्यवसाई से लूट का किया खुलासा, बरामद किए गए 4.30 लाख रुपये, 2  लुटेरों को किया गिरफ्तार

Spread the love

 

योध्या जिले के कोतवाली रुदौली क्षेत्र में लखीमपुर खीरी निवासी ट्रैक्टर व्यवसाई से 4.30 लाख रुपये लूट की वारदात का अयोध्या पुलिस ने 18 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लूटी गई सारी रकम को बरामद कर लिया है।

एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि यह सफलता अयोध्या पुलिस को एडीजी कानून व्यवस्था अमिताभ यश की ओर से जारी उस आदेश को अमल में लाने से मिली जिसमें उन्होंने कहा था कि ऐसी वारदातों को कंट्रोल करने के लिए तुरंत जिले की सीमा सील कर दी जाए। इसी रणनीति के तहत पुलिस ने दोनों लुटेरों को भेलसर – टिकैत नगर मार्ग पर गिरफ्तार कर लिया।

इनके पास से लूटी गई रकम, एक बैग और दो मोबाइल बरामद किया है। दोनों लुटेरे अरशद और अक्षय कश्यप लखीमपुर खीरी के रहने वाले हैं और लखीमपुर खीरी से ही ट्रैक्टर व्यवसाई खालिद की रेकी कर रहे थे। कोतवाली रुदौली के भेलसर पहुंचने के बाद ही दिनदहाड़े रूपयों से भरा बैग लूट लिया था। रणनीति के तहत जिले की सीमा सील करने के बाद दोनों लुटेरे पुलिस के हत्थे चढ़ गए। जबकि साजिशकर्ता अभी फरार बताया जा रहा है। दरअसल पुराना ट्रैक्टर खरीदने लखीमपुर खीरी निवासी व्यवसाई खालिद अयोध्या के रुदौली में आए थे। तभी वारदात को अंजाम दिया गया था।

 

 


Spread the love
और पढ़े  एचपीसीएल Murder Case: बदायूं में हत्यारोपी अजय प्रताप सिंह और उसके साथियों पर लगेगा गैंगस्टर,  संपत्ति होगी जब्त
  • Related Posts

    UP में आज से खत्म होगा विक्षोभ का असर, इन जिलों में 10 डिग्री तक चढ़ सकता है पारा, डराने वाले हैं पूर्वानुमान

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश में बीते तीन दिनों के दाैरान झोंकेदार हवाओं के साथ गरज-चमक वाली बारिश दर्ज की गई। कई जिलों में तापमान सामान्य से 10 डिग्री या इससे भी…


    Spread the love

    आज योगी कैबिनेट की बैठक, निजी बिजनेस पार्क सहित इन 23 प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी, जानिए…

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें कुल 23 प्रस्ताव रखे जाने की संभावना है। उत्तर प्रदेश निजी बिजनेस पार्क विकास योजना-2025…


    Spread the love