अयोध्या: अब नहीं ले जा सकेंगे राम मंदिर में मोबाइल फोन, वीआईपी बोले- हम सोशल मीडिया पर क्या डालें

Spread the love

अयोध्या: अब नहीं ले जा सकेंगे राम मंदिर में मोबाइल फोन, वीआईपी बोले- हम सोशल मीडिया पर क्या डालें

राममंदिर में शनिवार को वीआईपी दर्शन करने वाले भी अपना मोबाइल फोन नहीं ले जा सके। जगह-जगह चेकिंग के बाद किसी को भी अंदर फोन ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। इस बात पर कई श्रद्धालु पुलिस कर्मियों से बहस करते नजर आए। इसके बावजूद नियमों के ऊपर किसी की भी एक न सुनी गई। यहां तक की वीवीआईपी भी दर्शन के दौरान फोटो नहीं खिंचा सके। अब तक मंदिर में वीआईपी दर्शन करने वालों को एक फोन ले जाने की छूट थी। शुक्रवार को राम मंदिर ट्रस्ट और जिला प्रशासन की ओर से मंदिर परिसर में किसी के भी फोन ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। अब मंदिर परिसर या दर्शन करते हुए सामान्य श्रद्धालुओं की तरह वीआईपी दर्शनार्थी भी फोटो नहीं खींच सकेंगे।

फोन तो जा ही सकता है सर
रंगमहल बैरियर के पास से हो रही वीआईपी दर्शन की एंट्री के दौरान एक युवक के पास फोन था। पुलिस ने जब चेकिंग के बाद उससे फोन रखने के लिए कहा तो वह एक फोन साथ ले जाने वाला पुराना नियम बताने लगा। इस पर पुलिसकर्मियों ने उसे समझाया कि नया नियम आज से ही लागू हुआ है। युवक अपनी बात पर अड़ा रहा और वीआईपी होने की धौंस देता रहा।

सोशल मीडिया पर क्या अपलोड करें
वीआईपी दर्शन कर लौट रही युवती परिजनों से कह रही थी कि क्या फायदा रहा वीआईपी दर्शन करने का, जब एक फोटो तक नहीं ले सके। यहां तक आने के बाद कम से कम एक फोटो तो होनी चाहिए। सभी लोगों ने अपने सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड की है। लेकिन हम नहीं कर पाएंगे। पापा एक फोटो तो किसी से बोल कर करवा ही लो।

और पढ़े  नोएडा एयरपोर्ट बनने में लगे दो दशक- 2001 में राजनाथ सिंह ने दिया था प्रस्ताव, अब 25 वर्ष बाद पूरा हुआ सपना

भाई साहब एक फोटो खींच देंगे
मंदिर में रामलला के दर्शन करने के बाद निकले नव दंपती वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों से फोटो खींचने के लिए कहने लगे। इस पर सुरक्षा कर्मी ने साफ इन्कार करते हुए कहा कि मेरे पास भी फोन नहीं है। इसके बाद पति-पत्नी निराश होकर बाहर की ओर चल दिए। आधे घंटे में करीब 10 से ज्यादा लोगों के साथ ऐसा देखने को मिला।


Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- श्रीमद्भागवत कथा में सुदामा चरित्र का मार्मिक वर्णन, सच्ची मित्रता और भक्ति का दिया संदेश।

    Spread the love

    Spread the love     गोसाईगंज विधायक अभय सिंह के आवास राजेपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण महायज्ञ के अंतिम दिन कथा व्यास पंडित ज्ञान चंद्र द्विवेदी ने भगवान श्रीकृष्ण और…


    Spread the love

    मथुरा हिंसा- फरसे वाले बाबा के अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़, DM ने की बड़ी घोषणा, ट्रक चालक की मौत

    Spread the love

    Spread the loveमथुरा के छाता में बाबा चंद्रशेखर की मौत के बाद भड़की भीड़ ने दिल्ली हाईवे जाम कर पथराव किया, जिससे दहशत का माहौल बन गया। पुलिस के प्रयासों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *