अयोध्या- 22 दिसंबर को होगा बार एसोसिएशन चुनाव के लिए नामांकन

 

माम उहापोह के बीच फैजाबाद बार एसोसिएशन के चुनाव कार्यक्रम की बुधवार को घोषणा की गई है। 22 दिसंबर को चुनाव के लिए नामांकन किया जाएगा। मतदान छह जनवरी को होगा। बुधवार को फैजाबाद बार एसोसिएशन के सभागार में हुई बैठक में यह घोषणा हुई है।

 

इसके पहले बैठक में पूर्व अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, संजीव दूबे, बब्बन प्रसाद चौबे, कालिका प्रसाद मिश्रा, अरविंद सिंह आदि ने अधिवक्ता संघ का चुनाव शीघ्र कराने की मांग की। कहा कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पत्र पर उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने आदेश पारित किया है। अब उस पत्र का कोई मतलब नहीं रह गया है। बैठक में मौजूद अधिवक्ताओं की राय लेने के बाद अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह ने छह जनवरी को मतदान की घोषणा की।

 

देर शाम एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन घनश्याम उपाध्याय व चुनाव अधिकारी सूर्य नारायण सिंह के हस्ताक्षर से चुनाव प्रक्रिया की सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई। कार्यक्रम के अनुसार वोटर लिस्ट की सूची का प्रकाशन 19 दिसंबर को किया जाएगा। 20 दिसंबर को आपत्ति आने के बाद 21 दिसंबर को संशोधित वोटर लिस्ट की सूची प्रकाशित कर दी जाएगी।

अध्यक्ष सहित 12 पदों पर चुनाव के लिए 22 दिसंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी जो 24 दिसंबर तक चलेगी। प्रत्याशियों के दाखिल किए गए पर्चों की जांच 25 दिसंबर को की जाएगी। उसी दिन दो से शाम पांच बजे तक पर्चों की वापसी की जा सकेगी। नोटिस बोर्ड पर चस्पा सूचना के मुताबिक छह जनवरी को सुबह आठ बजे से शाम पांच तक मतदान होगा। सात जनवरी को सुबह नौ बजे से मतगणना की जाएगी।

और पढ़े  UP- आज एक दिवसीय दाैरे पर आगरा आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ,खटीक समाज गर्जना सम्मेलन में करेंगे शिरकत
  • Related Posts

    UP- आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा हुआ मंजूर, 31 अगस्त को भेजा गया था केंद्र

    यूपी काडर की वर्ष 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा स्वीकार हो गया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी कर दिया…

    CM योगी ने प्रदेश के अधिवक्ताओं को दी कैशलेश इलाज की सौगात, बोले- अदालत पर आम आदमी का विश्वास हो कायम

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाईकोर्ट और जनपद न्यायालय के के अधिवक्ताओं को पांच लाख रुपये कैशलेस इलाज की सुविधा का तोहफा दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे…