अयोध्या-  खो दिया सनातन धर्म का एक अमूल्य प्रहरी

 

श्रीराम मंदिर आंदोलन के प्रमुख स्तंभ रहे डॉ. रामविलास वेदांती का सोमवार की दोपहर निधन हो गया था। बुधवार को हिंदू धाम में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन उनके उत्तराधिकारी महंत डॉ. राघवेश दास वेदांती के संयोजन में हुआ। श्रद्धांजलि सभा में संत-धर्माचार्यों ने उनसे जुड़ी स्मृतियां ताजा करते हुए कहा कि अयोध्या ने सनातन धर्म का एक अमूल्य प्रहरी खो दिया है।

जगद्गुरु रामदिनेशाचार्य ने कहा कि डॉ. वेदांती एक अभिभावक की तरह सभी का ध्यान रखते थे। जब-जब राम मंदिर की चर्चा होगी, तब-तब उन्हें याद किया जाएगा। राम मंदिर का सपना साकार हुआ है तो उसके पीछे डॉ. वेदांती जैसे संतों का तप व संघर्ष छिपा हुआ है। महंत मैथिली रमण शरण ने कहा कि डॉ. रामविलास वेदांती सनातन धर्म की अमूल्य धरोहर थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन भगवान श्रीराम और राम मंदिर आंदोलन को समर्पित कर दिया। हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने कहा कि सरयू तट पर उनकी समाधि और स्मारक बनाया जाना चाहिए, ताकि उनकी स्मृति अक्षुण्ण रहे।

 

सभा की अध्यक्षता जगद्गुरु रामललाचार्य व संचालन रघुनाथ शास्त्री ने किया। श्रद्धांजलि सभा में जगद्गुरु श्रीधराचार्य, महंत कमल नयन दास, हनुमानगढ़ी के सरपंच महंत रामकुमार दास, महंत मिथिलेश नंदिनी शरण, महंत धर्मदास, संकट मोचन सेना के अध्यक्ष महंत संजय दास, महंत जनार्दन दास, महंत दिलीप दास, राम मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र, महंत शशिकांत दास, डॉ. सुनीता शास्त्री सहित अन्य संत-धर्माचार्य मौजूद रहे।

और पढ़े  UP- आज एक दिवसीय दाैरे पर आगरा आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ,खटीक समाज गर्जना सम्मेलन में करेंगे शिरकत
  • Related Posts

    UP- आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा हुआ मंजूर, 31 अगस्त को भेजा गया था केंद्र

    यूपी काडर की वर्ष 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा स्वीकार हो गया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी कर दिया…

    CM योगी ने प्रदेश के अधिवक्ताओं को दी कैशलेश इलाज की सौगात, बोले- अदालत पर आम आदमी का विश्वास हो कायम

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाईकोर्ट और जनपद न्यायालय के के अधिवक्ताओं को पांच लाख रुपये कैशलेस इलाज की सुविधा का तोहफा दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे…