अयोध्या- मिल्कीपुर उपचुनाव: सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद ने नामांकन से पहले लिया पंचमुखी महादेव और हनुमंतलला का आशीर्वाद

Spread the love

 

मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए नामांकन करने से पहले सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद व उनके पिता सांसद अवधेश प्रसाद ने गुप्तारघाट स्थित पंचमुखी शिव मंदिर व सहादतगंज स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन किया।

इस दौरान अजीत प्रसाद ने शिवलिंग का अभिषेक किया और नामांकन के लिए रवाना हो गए। उनके साथ पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय भी मौजूद रहे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद ने कहा कि समाजवादी पार्टी इन चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। यह चुनाव बाहरी और घर के प्रत्याशी के बीच होने जा रहा है। मैं यहां पर रहता हूं और भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान बाहर के हैं। जनता हमारे साथ है और इन चुनाव में सपा बड़ी जीत दर्ज करेगी।

उन्होंने कहा कि हमने सरयू मैया का आशीर्वाद लिया है। हनुमान जी से आशीर्वाद लिया है और भगवान शिव का भी अभिषेक किया है। सपा इस सीट पर बड़े अंतर से जीत दर्ज करने जा रही है।

 


Spread the love
और पढ़े  UP- 'मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर', CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम
  • Related Posts

    उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं आशा भोसले, ‘झुमका गिरा रे…’ गाना गाकर बरेली को दी नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love   बदायूं के सहसवान-रामपुर संगीत घराने की परंपरा के संगीतकारों का नाम देश ही नहीं दुनिया में रोशन रहा है। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले भले…


    Spread the love

    Accident: कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, 2 शव मिले, राहत कार्य जारी

    Spread the love

    Spread the loveकन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर…


    Spread the love