Ayodhya m Murder: देर रात युवक की पीट-पीटकर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

शहर के अति व्यस्ततम इलाका कहे जाने वाले रिकाबगंज में सोमवार की देर रात एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।जिस ने पूछताछ में घटना को कबूल किया है। इस मामले में उसके साथ में और लोग शामिल किया था नहीं, इस बारे में भी पुलिस पूछताछ कर रही है।दरसअल पूरा मामला अयोध्या जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के रिकाबगंज स्थित मुकुट काम्प्लेक्स के सामने सौरभ सिंह नामक युवक का शव पुलिस को मिला। पुलिस से पूछताछ में अर्जित सिंह उर्फ निक्की नाम के एक व्यक्ति से जिला अस्पताल के पास किसी बात को लेकर के सौरभ का विवाद होना सामने आया। पुलिस ने जब अर्जित सिंह को हिरासत में लिया तो पूछताछ में उसने घटना कबूल कर ली।वही मृतक सौरभ सिंह के भाई गौरव की बताया कि पिछले कई महीनों से पास के ही रहने वाले अर्जित सिंह उर्फ निक्की सिंह से रंजिश थी।निक्की सिंह लगातार मृतक के भाइयों को मारता पीटता था हाल ही में मृतक से भी उसकी झड़प हुई थी उसी रंजिश को लेकर रिक्की सिंह ने सौरभ सिंह की हत्या कर दी।इस घटना की जानकारी देते हुए अयोध्या एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि एक व्यक्ति के शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी जिस के संबंध में जांच की गई तो पता चला कि वह व्यक्ति साइकिल स्टैंड चलाने वाला सौरभ सिंह है जिसकी पड़ोस के ही कंधारी बाजार के रहने वाले अर्जित सिंह उर्फ निक्की सिंह से 2 दिन पहले झगड़ा हुआ था मृतक के भाई की सूचना पर आरोपी अर्जित सिंह को पकड़ लिया गया है।पुलिस ने मामले में कुछ घंटों में हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया।मामले में भी उससे पूछताछ चल रही है।सवाल ये उठता है कि इधर, सुबह-सुबह वारदात होने के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई है, जिसके बाद शहर की सुरक्षा-व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

और पढ़े  कल रात से NH-58 पर डायवर्जन, दिल्ली-देहरादून और गंगा एक्सप्रेसवे पर चलते रहेंगे वाहन

Spread the love
  • Related Posts

    यूपी मॉनसून सत्र- सपा विधायक आलम बदी के निधन पर शोक प्रस्ताव पेश, सदस्यों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

    Spread the love

    Spread the loveयूपी विधानमंडल का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। विपक्षी दलों द्वारा शिक्षक भर्ती, चंदा चोरी समेत विभिन्न मुद्दों पर हंगामा किया गया। साथ ही शोक…


    Spread the love

    बदायूं में कासगंज-बरेली पैसेंजर ट्रेन के इंजन में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    Spread the love

    Spread the loveबदायूं के बिनावर क्षेत्र में सोमवार सुबह कासगंज-बरेली पैसेंजर ट्रेन के इंजन में अचानक आग लग गई। मालगांव हाल्ट स्टेशन के पास हुई इस घटना से ट्रेन में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *