Ayodhya : छावनी में निर्मली कुंड के पास झाड़ियों में मिले 18 हैंड ग्रेनेड,सब्जियों की तरह थे बिखरे,क्या ये लापरवाही है या कुछ और ?

अयोध्या जिले के छावनी क्षेत्र में निर्मली कुंड के निकट झाड़ियों में एक साथ 18 हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की जानकारी पर पहुंची मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीम ने सभी ग्रेनेड को डिफ्यूज करा दिया है। बड़ी लापरवाही व सुरक्षा में चूक का अंदेशा होने पर विभागीय जांच भी शुरू की गई है।

छावनी क्षेत्र में सेना की फायरिंग अभ्यास करने वाली जगह से करीब ढाई किलोमीटर की दूरी पर संदिग्ध परिस्थितियों में ग्रेनेड फलों की तरह बिखरे मिले। एक साथ करीब 18 ग्रेनेड होने की सूचना मिलिट्री इंटेलिजेंस को किसी नागरिक ने दी।

सूचना पर पहुंची मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीम ने छानबीन की तो पेड़ों की झाड़ियों में इधर-उधर बिखरे 18 ग्रेनेड पाए गए। हालांकि, सभी ग्रेनेड से पिन निकली हुई थी। फिर भी एहतियात के तौर पर टीम ने सभी ग्रेनेड को डिफ्यूज कराया।

मिलिट्री इंटेलिजेंस के एक अधिकारी ने बताया कि अमूमन प्रैक्टिस के दौरान मिस होने के बाद इन्हें फेंक दिया जाता है, लेकिन इस तरह से एक साथ इतने ग्रेनेड कहां से आए, यह जांच का विषय है। इसलिए विभागीय जांच की जा रही है कि यह ग्रेनेड किस बैच के थे, किसे अलॉट किए गए थे, आदि पहलुओं पर टीम जांच कर रही है।

छावनी परिषद के राममिलन निषाद ने बताया कि निर्मली कुंड के रहने वाले एक स्थानीय युवक ने इन हैंड ग्रेनेड को देखा था। जिसने मिलिट्री इंटेलिजेंस को सूचित किया था। बताया कि यह ग्रेनेड जहां मिले हैं, वहां पर शूटिंग रेंज है। यहां पर ग्रेनेड की प्रैक्टिस नहीं होती है। ऐसे में यह ग्रेनेड कहां से आए, एक बड़ा सवाल खड़ा करता है।

और पढ़े  UP- चुनाव के पहले गर्माया प्रदेश का राजनीतिक माहौल, अखिलेश-योगी ने किए तीखे हमले, राजभर ने की टिप्पणी
  • Related Posts

    UP: बढ़ी है प्रदेश के धनकुबेरों की दौलत, टॉप 46 के पास 1.89 लाख करोड़, सबसे ज्यादा अमीर नोएडा में

    उत्तरप्रदेश के शहरों से जुड़े 46 धनकुबेरों ने एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में जगह बनाई है। इन सभी की कुल संपत्ति 1.89 लाख करोड़ रुपये है। सूची में…

    UP- पूरा प्रदेश चक्रवाती बारिश की चपेट में, आज इन 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां हो सकता है वज्रपात

    उत्तरप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार को पूर्वांचल और तराई के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट…