अयोध्या: भीषण हादसा- केएम चीनी मिल में गिरी पानी की टंकी, मलबे में दबकर 1 मजदूर की मौत… 2 की हालत नाजुक

Spread the love

 

 

योध्या में मंगलवार को भीषण हादसा हो गया। यहां केएम चीनी मिल में पानी की टंकी गिर गई। इसमें दबकर तीन कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गए। तीनों को आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया गया। वहां एक मजदूर ने दम तोड़ दिया। जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है।

सुबह मिल में मजदूर काम कर रहे थे। इसी समय पानी की टंकी गिर गई। घटना के बाद मौके पर अपरातफरी मच गई। जानकारी मिली तो चीनी मिल प्रबंधन की ओर से बचाव कार्य शुरू किया गया। क्रेन की मदद से मलबे को हटाया गया। इसमें दबे कर्मियों को बाहर निकालकर चीनी मिल के वाहनों से अस्पताल भेजा गया।

अस्पताल में अयोध्या के सरियावां, पूराकलंदर निवासी इलेक्ट्रीशियन प्रवेश रावत की मौत हो गई। जबकि, देवरिया के कोहिलावा निवासी मैकेनिक विनोद कुमार और अयोध्या के कर्मा कोडरी निवासी इलेक्ट्रीशियन नंदकुमार पांडेय घायल हैं।

 

एसडीएम सदर विकास धर दुबे ने बताया कि मंगलवार सुबह 10 बजे पानी की टंकी गिरने से तीन कर्मचारी दब गए थे। इनमें से एक की मौत हो गई है। जबकि दो घायल हैं। इनका इलाज चल रहा है।

सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि हादसे में एक मौत हुई है। दो घायल हैं। दोनों घायल खतरे से बाहर हैं। इनको बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। हादसे में घायल एसी मैकेनिक विनोद कुमार ने बताया कि वर्कशॉप के कमरे में कुछ सामान लेने आए थे, तभी पानी की टंकी गिर गई। हादसे के वक्त कमरे में तीन लोग मौजूद थे।

और पढ़े  मिर्जापुर में सनसनीखेज वारदात- टहलते निकले अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े हुई घटना से हड़कंप

 


Spread the love
  • Related Posts

    उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं आशा भोसले, ‘झुमका गिरा रे…’ गाना गाकर बरेली को दी नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love   बदायूं के सहसवान-रामपुर संगीत घराने की परंपरा के संगीतकारों का नाम देश ही नहीं दुनिया में रोशन रहा है। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले भले…


    Spread the love

    Accident: कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, 2 शव मिले, राहत कार्य जारी

    Spread the love

    Spread the loveकन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर…


    Spread the love