अयोध्या: दिव्यांग युवक की गला रेतकर हत्या, फिर लाश ठिकाने लगाने को किया ये काम, देखकर पुलिस भी रह गई सन्न

Spread the love

 

 

योध्या में शनिवार को दिव्यांग युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शव को पुआल से जला दिया। सूचना पर एसपी ग्रामीण व सीओ के अलावा सर्किल के थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच करके साक्ष्य जुटाए। पुलिस शव की शिनाख्त कराने में जुटी है।

पटरंगा थाना क्षेत्र के मुरादाबाद गांव की में वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां बहोरीपुर माइनर पुलिया के दक्षिण दिशा में करीब 100 मीटर दूर शत्रोहन के गन्ना के खेत के किनारे 30 वर्षीय दिव्यांग युवक की लाश मिलने से इलाके में खलबली मच गई। मृतक का गला धारदार हथियार से रेता गया है। वह दाहिने पैर से दिव्यांग बताया जा रहा है।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्र की घेराबंदी करके जांच शुरू की। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी और सीओ रुदौली आशीष निगम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान मौके से तीन लाइटर, एक घड़ी और जला हुआ मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

पुलिस ने अधजले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा। वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।


Spread the love
और पढ़े  2026 होली- 'प्रहलाद के गांव' में 'अग्निपरीक्षा', धधकते अंगारों से होकर निकले संजू पंडा
  • Related Posts

    अयोध्या: रामलला ने पगड़ी पहनी- हाथ में पिचकारी लिए दिखे, अलौकिक स्वरूप ने मन मोहा, अबीर-गुलाल अर्पित कर विशेष भोग लगा

    Spread the love

    Spread the loveहोली के पावन पर्व पर श्रीराम जन्मभूमि परिसर में विराजमान रामलला ने भक्तों को विशेष श्रृंगार में दर्शन दिए। पगड़ी धारण किए और हाथ में पिचकारी लिए रामलला…


    Spread the love

    2026 होली- शाहजहांपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच निकला लाट साहब का जुलूस, रंगों के साथ-साथ हुई जूता-चप्पलों की बौछार

    Spread the love

    Spread the loveशाहजहांपुर में होली पर रंगों की फुहार और जूते-चप्पलों की बौछार के बीच लाट साहब का जुलूस निकाला गया। रास्ते में कई जगह पर लाट साहब का स्वागत…


    Spread the love