अयोध्या: श्रद्धालु ले जा सकेंगे सीता कूप का जल,राम मंदिर ट्रस्ट की देखरेख में संपन्न हुआ कायाकल्प

Spread the love

 

 

रामजन्मभूमि परिसर में स्थित प्राचीन सीता कूप अब पूरी तरह से नव रूप में सज चुका है। वंशी पहाड़पुर के लाल पत्थरों से इसका भव्य सुंदरीकरण किया गया है। राम मंदिर ट्रस्ट की देखरेख में संपन्न इस कार्य के बाद अब सीता कूप का जल रामलला के राग-भोग में उपयोग किया जाएगा। इसके साथ ही श्रद्धालु और स्थानीय निवासी भी विशेष आयोजनों के लिए यह जल ले जा सकेंगे।

रामजन्मभूमि परिसर में शेषावतार मंदिर के पास स्थित यह कूप लंबे समय तक उपेक्षित रहा। 1992 की घटना और 1993 में अयोध्या एक्ट लागू होने के बाद यह पूरा क्षेत्र बैरिकेडिंग में सीमित हो गया था। स्थानीय निवासियों का यहां आना-जाना बंद हो गया और सीता कूप उपेक्षा का शिकार हो गया। 30 वर्षों तक रखरखाव न होने से इसकी स्थिति जर्जर हो गई थी।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राम मंदिर का निर्माण शुरू हुआ तो परिसर के 70 एकड़ क्षेत्र के साथ सीता कूप का भी कायाकल्प कराया गया। ट्रस्ट ने इसके ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को देखते हुए विशेष सुंदरीकरण योजना बनाई।जिसमें इसे उसी लाल पत्थर से सजाया गया जो मुख्य मंदिर में भी लगा है। संवाद

सोलर ब्लिंक लाइटें करेंगी जागरूक
अयोध्या की सड़कों पर अब यातायात व्यवस्था और अधिक सुरक्षित और तकनीकी रूप से सशक्त दिखाई देगी। रामपथ मार्ग पर प्रमुख चौराहों और मोड़ों पर सोलर ब्लिंक लाइटें लगाई गई हैं, जो दुर्घटना संभावित स्थानों पर सतर्कता बढ़ाने के उद्देश्य से दिन-रात लगातार कार्यरत रहेंगी।

इन लाइटों की मदद से न सिर्फ वाहन चालकों को आगे के खतरों की सूचना समय रहते मिलेगी, बल्कि यह उन्हें गति नियंत्रित करने के लिए भी प्रेरित करेंगी। यातायात नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा के लिए यह एक प्रभावशाली पहल मानी जा रही है। एसपी ट्रैफिक एपी सिंह ने बताया कि अयोध्या में प्रतिदिन भारी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं। ऐसे में ट्रैफिक कंट्रोल और सड़क सुरक्षा बड़ी चुनौती है।

और पढ़े  अयोध्या- सड़क पर पड़ी मिली 20 लाख रुपये की हीरे जड़ित चेन, सेवादार ने लौटाई

Spread the love
  • Related Posts

    राम मंदिर के सीईओ के लिए इंटरव्यू शुरू, आवेदकों में पूर्व डीएम-एसपी भी, पूछे गए 34 सवाल

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर के सीईओ पद के लिए प्रशासनिक अनुभव के साथ अभ्यर्थियों की भगवान राम के प्रति आस्था भी परखी जा रही है। मंगलवार को शुरू हुए साक्षात्कार के…


    Spread the love

    राममंदिर CEO पद के इंटरव्यू में आवेदकों से पूछे ये सवाल- शराब पीते हैं, मांसाहारी हैं, जनेऊ पहनते हैं?’

    Spread the love

    Spread the loveश्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद के लिए मंगलवार, 11 अगस्त को इंटरव्यू शुरू हुए। पहले दिन तीन पूर्व भारतीय…


    Spread the love