अयोध्या दीपोत्सव:- फिर बनेगा रिकॉर्ड, पूरे भारत से इस दृश्य को देखने आएंगे रामभक्त, 70 फीसदी होटल हुए बुक

Spread the love

 

दीपोत्सव के लिए रामनगरी में होटलों की एडवांस बुकिंग होने लगी है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहले दीपोत्सव को लेकर देश भर के रामभक्तों में विशेष आकर्षण दिख रहा है। होटल कारोबारियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में उनके सभी कमरे फुल हो जाएंगे। यह अलग बात है कि अब बड़ी संख्या में होटल, गेस्ट हाउस और होम स्टे के विकल्प हो जाने से बाहर से आने वाले अतिथियों काे परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।

नव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद दीपोत्सव पहला अवसर है, जिसे लेकर होटल इंडस्ट्री ने सुखद उम्मीदें संजो रखी हैं। ऐसा इसलिए भी कि रामनवमी और दशहरा पर्व पर उम्मीद के मुताबिक पर्यटक और श्रद्धालुओं का यहां पर ठहराव नहीं हुआ था। दीपोत्सव के 10 दिन पहले से जिस तरह एडवांस बुकिंग के रूझान मिल रहे हैं, उससे होटल कारोबारी काफी उत्साहित हैं। दीपोत्सव पर आने के लिए विभिन्न राज्यों के श्रद्धालुओं के समूहों की ओर से बड़ी संख्या में कमरों की बुकिंग करवाई जा रही है।

होटल व्यवसाई सौरभ कपूर बताते हैं कि दीपोत्सव के लिए तेजी से एडवांस बुकिंग हो रही है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहला दीपोत्सव होने के चलते हर बार की अपेक्षा ज्यादा भीड़ आने की संभावना है। संस्कृति और पर्यटन विभाग की ओर से भी उनके होटल में काफी कमरे लिए जाते हैं। इसलिए उनके लिए भी कमरे रोके गए हैं। खास बात यह है कि दीपोत्सव के लिए 29 और 30 तारीख के लिए तो बुकिंग हो ही रही है। दीपावली के अगले दिन के लिए भी कमरों की काफी डिमांड है। ये वो लोग हैं, जो दीपोत्सव पर आने-जाने में सुरक्षा कारणों से होने वाली रोक-टोक और बंदिशों से बचना चाहते हैं।
70 फीसदी कमरे हुए बुक
होटल व रिजॉर्ट कारोबारी संग्राम सिंह ने बताया कि 29 और 30 तारीख के लिए अभी तक 70 फीसदी कमरे बुक हो चुके हैं। टूर पैकेज के तहत दूसरे राज्यों से समूहों में ज्यादा बुकिंग कराई जा रही है। आने वाले दिनों में उम्मीद है कि जो बचे हुए कमरे हैं, वो भी बुक हो जाएंगे। होटल व्यवसाई अनूप गुप्त के अनुसार 60 फीसदी कमरे बुक हो गए हैं। रामनवमी और दशहरे की अपेक्षा दीपोत्सव पर बेहतर कारोबार के आसार बन रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा के समय की तुलना में अब होटलों के कमरों की दरें भी कम हो गई हैं। इससे श्रद्धालुओं को भी राहत है।

Spread the love
और पढ़े  जया किशोरी का आध्यात्मिक सत्र 15 अप्रैल को, गलगोटिया विवि में आयोजन, QR को स्कैन कर रजिस्ट्रेशन करें
  • Related Posts

    एक दुल्हन को लेने आ गए दो दूल्हे- बैंक्वेट हॉल के बाहर हो गया माहौल तनावपूर्ण, पुलिस आई तब जाकर हुआ ये फैसला

    Spread the love

    Spread the love   यूपी के अमरोहा शहर में रविवार को एक शादी समारोह उस वक्त चर्चा का विषय बन गया, जब एक ही दुल्हन के लिए दो अलग-अलग बरातें…


    Spread the love

    UP- अधिवक्ता का कत्ल: इस विवाद में हुई अधिवक्ता राजीव की हत्या, मिलकर तैयार की स्क्रिप्ट

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के मिर्जापुर में पूर्व प्रधान व अधिवक्ता राजीव सिंह उर्फ रिंकू की शनिवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने के दूसरे आरोपी की पहचान लंका पहड़ी निवासी…


    Spread the love