अयोध्या: न हो सके जीते जी एक…फिर युवक-युवती ने उठाया ऐसा कदम, रुला देगी प्रेमियों की कहानी

Spread the love

 

योध्या में प्यार में असफल प्रेमी युगल ने खौफनाक कदम उठाया। शुक्रवार की रात उन्होंने छप्पर की बड़ेर से लटककर जीवनलीला समाप्त कर ली। घरवालों ने देखा तो रोना-पीटना शुरू हो गया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके साक्ष्य जुटाए। मौजूद लोगों से बात करके जानकारी जुटाई।

घटना रौनाही थाना क्षेत्र के पिरखौली गांव की है। गांव निवासी दिवाकर और राधा एक दूसरे से प्रेम करते थे। जब उन्हें लगा कि वह समाज की बंदिशों को तोड़कर एक न हो पाएंगे तो एक निर्णय लिया। निर्णय लिया कि साथ जी नहीं सकते लेकिन मर तो सकते हैं।

छप्पर की बड़ेर में लटककर जान दे दी

शुक्रवार की देर रात वह गांव के ही पंचम के घर के पास पहुंचे। यहां छप्पर की बड़ेर में लटककर जान दे दी। शनिवार सुबह लोगों ने देखा तो भीड़ लग गई। सूचना पर एसएसपी राजकरन नय्यर पुलिस टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

प्रेम-प्रसंग के बारे में जानकारी नहीं थी- परिजन

थाना प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि इस घटना के बारे में दोनों के परिवारों से बात की गई है। परिवार के सदस्यों के अनुसार उनके प्रेम-प्रसंग के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उनका कहना है कि यदि उन्हें पता होता तो इस रिश्ते को लेकर विचार कर सकते थे। युवक और युवती स्वजातीय थे। फिलहाल पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।

और पढ़े  मथुरा हिंसा- फरसे वाले बाबा के अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़, DM ने की बड़ी घोषणा, ट्रक चालक की मौत

Spread the love
  • Related Posts

    UP में आज से खत्म होगा विक्षोभ का असर, इन जिलों में 10 डिग्री तक चढ़ सकता है पारा, डराने वाले हैं पूर्वानुमान

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश में बीते तीन दिनों के दाैरान झोंकेदार हवाओं के साथ गरज-चमक वाली बारिश दर्ज की गई। कई जिलों में तापमान सामान्य से 10 डिग्री या इससे भी…


    Spread the love

    आज योगी कैबिनेट की बैठक, निजी बिजनेस पार्क सहित इन 23 प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी, जानिए…

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें कुल 23 प्रस्ताव रखे जाने की संभावना है। उत्तर प्रदेश निजी बिजनेस पार्क विकास योजना-2025…


    Spread the love