अयोध्या- बाग बिजैसी के प्रभावितों ने विधायक वेद गुप्ता से की मुलाकात, पुनर्वास की लगाई गुहार

Spread the love

 कोई भी व्यक्ति नहीं होगा बेघर, सभी को सम्मानपूर्वक किया जाएगा पुनर्वासित – वेद प्रकाश गुप्ता

रेलवे विभाग के चल रहे विकास कार्यों के चलते विस्थापन की स्थिति का सामना कर रहे बाग बिजैसी क्षेत्र के लोगों ने टेढ़ी बाजार स्थित खटिक पंचायती मंदिर में सोमवार को विधायक वेद प्रकाश गुप्ता से मुलाकात की। प्रभावितों ने विधायक को बताया कि वे कई पीढ़ियों से उस स्थान पर मकान बनाकर रह रहे हैं और अब प्रशासन द्वारा उन्हें स्थान खाली करने का नोटिस दिया गया है।
प्रभावितों ने कहा कि वे सभी अनुसूचित वर्ग से आते हैं और छोटे-मोटे व्यवसाय कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उन्होंने मांग की कि जब तक उन्हें वैकल्पिक आवास की व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक उन्हें हटाया न जाए।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार की मंशा स्पष्ट है कि विकास कार्यों के कारण यदि कोई नागरिक प्रभावित होता है, तो पहले उसके पुनर्वास की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि बाग बिजैसी में कुल 86 मकानों को चिन्हित किया गया है, जिनके निवासियों को किसी अन्य स्थान पर बसाया जाएगा।
विधायक ने बताया कि प्रभावित परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना या मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत नए मकान दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति बेघर नहीं होगा और सभी को सम्मानपूर्वक पुनर्वासित किया जाएगा। विधायक ने एआरओ राजकुमार पाण्डेय व एसडीएम सदर से फोन पर वार्ता कर कहा कि पुनर्वासित होने से पूर्व इन सभी को हटाया न जाए। मौके पर कोतवाल अयोध्या मनोज शर्मा व प्रभावित परिवारों के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

और पढ़े  Cylinder Blast- गैस सिलिंडर फटने से ध्वस्त हुआ मकान, मलबे में दबने से भाई-बहन की मौत, दो घायल

Spread the love
  • Related Posts

    फर्जी मार्कशीट और सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार,इस तरह करते थे खेल

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। फर्जी शैक्षिक दस्तावेज तैयार कर लोगों को ठगने वाले गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। यह…


    Spread the love

    अयोध्या- पेट्रोल-डीजल को लेकर डीएम ने जारी किया बयान।

    Spread the love

    Spread the love       अयोध्या में पेट्रोल-डीजल को लेकर डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने अपील बयान जारी किया।जनपद में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है।पेट्रोल की प्रतिदिन…


    Spread the love