अयोध्या- पिता की डांट से क्षुब्ध युवक हाथ की नस काटकर फंदे से लटका

Spread the love

 

 शहर के नहरबाग के पास एक बुधवार शाम लगभग चार बजे युवक ने हाथ की नस काटकर व फंदे से लटककर जान दे दी। छानबीन में पता चला कि युवक ने पिता की डांट से क्षुब्ध होकर यह कदम उठाया है। मूलरूप से प्रतापगढ़ के लीलापुर थाना क्षेत्र के सगरा सुंदरपुर निवासी कमलेश शर्मा शहर के नहरबाग के पास रहते हैं और चौक में सैलून चलाते हैं। उनका बड़ा बेटा योगेश शिक्षण कार्य करता है और छोटे बेटा रूपेश उर्फ शिवम शर्मा (22) पढ़ाई करता है। बुधवार की दोपहर कमलेश दुकान पर गए थे। घर पर रूपेश मौजूद था। इस बीच संदिग्ध हालात में वह फंदे से लटका मिला। आनन-फानन युवक को नीचे उतारकर परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल अश्विनी पांडेय ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि युवक को उसके पिता ने पढ़ाई के संबंध में फटकार लगाई थी। शायद इसीलिए उसने पहले हाथ की नस काटी और बाद में फांसी लगा लिया।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या में जैन युवा परिषद का स्वर्ण जयंती एवं पुरस्कार समारोह
  • Related Posts

    उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं आशा भोसले, ‘झुमका गिरा रे…’ गाना गाकर बरेली को दी नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love   बदायूं के सहसवान-रामपुर संगीत घराने की परंपरा के संगीतकारों का नाम देश ही नहीं दुनिया में रोशन रहा है। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले भले…


    Spread the love

    Accident: कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, 2 शव मिले, राहत कार्य जारी

    Spread the love

    Spread the loveकन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर…


    Spread the love