अयोध्या: मजदूरों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा,शार्ट-सर्किट से पोकलैंड मशीन बनी आग का गोला, स्टेशन पर मची भगदड़।

अयोध्या: मजदूरों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा,शार्ट-सर्किट से पोकलैंड मशीन बनी आग का गोला, स्टेशन पर मची भगदड़।

रामनगरी अयोध्या के निकट सरयू नदी के बगल एक बड़ा हादसा टल गया। कटरा रेलवे पर ट्रक पर कोयला लोड कर रही पोकलैंड मशीन में शार्ट-सर्किट से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पोकलैंड का अग्रभाग धू-धूकर जलने लगा। हादसे के चलते स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। स्टेशन पर रेलवे कर्मचारियों और काम कर रहे मजदूरों की होशियारी के चलते आनन-फानन आग पर काबू पा लिया गया।

शुक्रवार सुबह करीब दस बजे स्टेशन पर कोयला लदी मालगाड़ी गाड़ी खड़ी थी जिससे मजदूर कोयला उतार रहे थे। पोकलैंड मशीन कोयला ट्रक पर लोड कर रही थी कि अचानक शार्ट-सर्किट से पोकलैंड मशीन में आग लग गई और धू-धूकर जलने लगी। मशीन के चालक जितेंद्र ने कूदकर अपनी जान बचाई।

पोकलैंड मशीन में आग की लपटों को देख कर स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। स्टेशन के कर्मचारियों तथा कोयला उतार रहे मजदूरों ने आग पर काबू पाने के जुट गए और मिट्टी डाल कर किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक पोकलैंड मशीन का अग्रभाग पूरी तरह से जल चुका था।
गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। मालगाड़ी के डिब्बे अथवा कोयले के ढेर में आग फैलने से बड़ा हादसा हो सकता था।

और पढ़े  UP में राज्यसभा चुनाव: BJP ने खरीदा नौंवा पर्चा, बढ़े सपा में सेंधमारी के आसार, अखिलेश के लिए है ये चुनौती
  • Related Posts

    UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की ‘कातिल’ ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) ने पति तालिब (30) की प्रेमी अमन के साथ मिलकर 28 सितंबर को हत्या कर दी। इसके बाद इलमा…

    लखनऊ में बाढ़: CM ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा, पीड़ित परिवारों से मिले

    राजधानी में बाढ़ से बचाव के लिए करीब 40 किलोमीटर लंबा फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के…