अयोध्या: 1.40 लाख बच्चों को पिलाई पोलियो की दवा

 

 जिले के 1271 बूथों पर रविवार को राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जिला महिला अस्पताल से सीएमओ ने नवजात शिशुओं को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान शुरू कराया। पहले दिन जिले भर में 1.40 लाख बच्चों को दवा पिलाई गई है।

इस मौके पर सीएमओ डॉ. सुशील कुमार बानियान ने पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की दो खुराक पिलाने की अपील की। बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए पूरे जिले में 1271 बूथ बनाए गए हैं। इनमें शहरी क्षेत्र के 114 बूथ शामिल हैं। किसी कारण से जो बच्चा बूथ पर पोलियो की खुराक नहीं ले सकेगा उनके लिए सोमवार से स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाएगी। इसके लिए 836 टीमों को तैनात किया गया है। 57 ट्रांजिट व 35 मोबाइल टीम इनकी निगरानी करेंगी।

बताया कि अभियान के तहत 3,08,767 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उद्घाटन के बाद उन्होंने कई बूथों का निरीक्षण कर अभियान की प्रगति देखी। इस मौके पर महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. विभा कुमारी, अधीक्षक डॉ. आशाराम, जिला कार्यक्रम प्रबंधक रामप्रकाश पटेल, मनोज त्रिपाठी, डॉ. अजय पवार, मनोज पांडेय आदि मौजूद रहे।

और पढ़े  UP: प्रदेश में एक और चक्रवात अकवान की दस्तक, इन जिलों में बारिश की चेतावनी जारी, पारा गिरने का अलर्ट
  • Related Posts

    कन्नौज में दर्दनाक हादसा: पिकनिक से लौट रही स्कूल बस को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, चार बच्चों की मौत, 35 घायल

    कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ठठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 209.9 पर टॉयलेट के लिए खड़ी स्कूली बच्चों…

    अयोध्या- अयोध्या-जनकपुर वंदे भारत से प्रगाढ़ होंगे राम-जानकी धाम के रिश्ते : पूर्व सांसद लल्लू सिंह

         अयोध्या से जनकपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ दोनों देशों के धार्मिक और सांस्कृतिक संबंधों को नई मजबूती देने वाला ऐतिहासिक कदम है। भगवान श्रीराम की…