कैफे में छात्रा की बर्थडे पार्टी पर हमला…भीड़ ने ‘लव जिहाद’ के आरोप में पीटा, बजरंग दल के 2 लोगों पर FIR

Spread the love

 

रेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के राजेंद्रनगर स्थित दि डेन कैफे एंड रेस्टो में बर्थ डे पार्टी के दौरान हंगामा, मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में रविवार को पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक शैलेंद्र गंगवार की तहरीर पर बजरंग दल कार्यकर्ता सुभाषनगर निवासी ऋषभ ठाकुर और भास्कर अस्पताल के पास रहने वाले दीपक पाठक समेत 20-25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

कैफे में हुए हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में प्रेमनगर थानाध्यक्ष की भूमिका की जांच उच्चाधिकारी कर रहे हैं। नर्सिंग की एक छात्रा शनिवार शाम अपने सहपाठियों के साथ रेस्टोरेंट में बर्थ डे मनाने आई थी।

 

छात्रा के अनुसार, उसके साथ छह युवतियां और चार युवक थे। चार युवकों में से दो शान और वाकिफ भी शामिल थे। हिंदू युवती के साथ दूसरे समुदाय के युवकों की मौजूदगी की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए।

अनर्गल आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। नारेबाजी करते हुए कैफे में घुस गए। वहां मौजूद लोगों से अभद्रता और तोड़फोड़ करने लगे। आरोप है कि ‘लव जिहाद’ का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने मेहमानों की पिटाई भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शान, वाकिफ और शैलेंद्र को हिरासत में ले लिया। उनके खिलाफ शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की।

सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने जांच की तो सामने आया कि युवती बालिग है और अपनी मर्जी से दोस्तों के साथ पार्टी में शामिल थी। युवती के परिजनों को भी थाने बुलाकर बयान दर्ज किए गए। इसके बाद रेस्टोरेंट संचालक की ओर से रिपोर्ट दर्ज करा गई है।
और पढ़े  नेपाल में बालेन युग का आगाज: बालेंद्र शाह ने ली PM पद की शपथ,हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुआ कार्यक्रम

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले में प्रेमनगर थानाध्यक्ष राजबली सिंह की भूमिका की जांच की जा रही है।

रेस्टोरेंट में हंगामा और अभद्रता करने वालों में नामजद ऋषभ ठाकुर को संगठन विरोधी गतिविधियों के कारण पहले ही निष्कासित किया जा चुका है। दूसरा नामजद संगठन का सदस्य नहीं है। इस तरह की घटनाओं से बजरंग दल का कोई सरोकार नहीं है। – केवलानंद गौड़, महानगर संयोजक, बजरंग दल

Spread the love
  • Related Posts

    Alert: मेडिकल रिपोर्ट ने चौंकाया- 21 की उम्र में मौत, बार-बार चक्कर आने को अनदेखा करना पड़ गया भारी

    Spread the love

    Spread the loveशरीर को स्वस्थ रखने के लिए लाइफस्टाइल और खान-पान को ठीक रखना तो जरूरी है ही, साथ ही जरूरी है कि आप शरीर में होने वाले कुछ भी…


    Spread the love

    कनाडा में भारतीय मूल के युवक की गोली मारकर हत्या, गैंगवार की आशंका

    Spread the love

    Spread the loveकनाडा के सरे शहर में भारतीय मूल के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान जसमन सेखों के नाम से हुई है,…


    Spread the love