Match India vs Australia 4th Test: भारत का स्कोर दूसरे दिन के खेल समाप्त होने तक 36/0, अर्धशतक से चूके टॉड मर्फी

Spread the love

Match India vs Australia 4th Test: भारत का स्कोर दूसरे दिन के खेल समाप्त होने तक 36/0, अर्धशतक से चूके टॉड मर्फी

आज दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने अपनी पहली पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 36 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम को आज 10 ओवर बैटिंग करनी पड़ी। फिलहाल कप्तान रोहित शर्मा 33 गेंदों में 17 रन और शुभमन गिल 27 गेंदों में 18 रन बनाकर नाबाद हैं। टीम इंडिया अभी ऑस्ट्रेलिया से 444 रन पीछे है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 480 रन पर समाप्त हुई थी। उस्मान ख्वाजा ने 180 रन, कैमरन ग्रीन ने 114 रन और टॉड मर्फी ने 41 रन की पारी खेली थी। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने छह विकेट झटके थे। तीसरे दिन भारतीय टीम रोहित-शुभमन द्वारा मिली अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील करना चाहेगी।

ऑस्ट्रेलिया के निचले क्रम के बल्लेबाजों के सामने भारतीय गेंदबाज जूझते हुए नजर आए। उस्मान ख्वाजा के आउट होने के बाद नाथन लियोन ने टॉड मर्फी के साथ नौवें विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी निभाई। मर्फी को अश्विन ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 61 गेंदों में 41 रन बना सके। अश्विन ने मर्फी को आउट कर टेस्ट में 32वीं बार पारी में पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया। भारत में 26वीं बार और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सातवीं बार उन्होंने ऐसा किया है। फिलहाल मैथ्यू कुह्नेमैन और नाथन लियोन क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर नौ विकेट पर 479 रन है।


Spread the love
  • Related Posts

    हार्दिक पांड्या के खिलाफ FIR दर्ज, जीत के जश्न के दौरान तिरंगे के अपमान का आरोप

    Spread the love

    Spread the loveभारत की टी20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न के बाद स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक नए विवाद में घिर गए हैं। उनके खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान…


    Spread the love

    टी20 विश्व कप 2026- इतने सालों में 150 प्रतिशत बढ़ी विश्वकप की इनामी राशि, विजेता टीम को मिले इतने रुपये

    Spread the love

    Spread the love  टी20 विश्व कप 2026 का संस्करण समाप्त हो गया है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गत चैंपियन भारत का सामना न्यूजीलैंड से हुआ। भारतीय…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *