एएसपी मुकेश प्रताप सिंह की पत्नी ने किया सुसाइड, घर में पंखे से लटका मिला शव, मौके पर पहुंची पुलिस

Spread the love

 

सीआईडी में तैनात एएसपी मुकेश प्रताप सिंह की पत्नी नितेश सिंह (38) ने बुधवार को आत्महत्या कर ली। वह लखनऊ पुलिस लाइन स्थित ट्रांजिट हॉस्टल में परिवार के साथ रहती थीं। नितेश के भाई फिरोजाबाद के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने एएसपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

प्रमोद का आरोप है कि मुकेश की एक महिला से नजदीकियां थीं। इसको लेकर आए दिन पति पत्नी में विवाद होता था। पति की प्रताड़ना से तंग आकर उनकी बहन ने जान दी है। प्रमोद ने बताया कि एक सप्ताह पहले ही नितेश लखनऊ आई थी। कई साल से पति पत्नी में विवाद चल रहा था। नितेश को परेशान करने के लिए मुकेश ने पूरे घर में सीसीटीवी कैमरा लगा रखा था। पति से विवाद की वजह से ही नितेश सात माह से मायके में रह रही थीं। डीसीपी आशीष कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक बुधवार शाम करीब चार बजे पुलिस को सूचना मिली कि पुलिस लाइन में एक अधिकारी की पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। महानगर पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की तो पता चला कि एएसपी की पत्नी नितेश ने फंदा लगा लिया है।

 

बेटी ने मां को फंदे पर लटका देख दी सूचना

पड़ताल में सामने आया कि एएसपी अपने दफ्तर में थे। घर पर उनकी 12 साल की बेटी अनन्या मौजूद थी। अनन्या अपने कमरे में पढ़ाई कर रही थी। शाम चार बजे वह कमरे से बाहर निकली तो मां को फंदे पर लटका देख उसकी चीख निकल पड़ी। अनन्या ने फौरन अपने पिता को घटना की जानकारी दी। मुकेश 2005 बैच के डिप्टी एसपी हैं। मुकेश ने ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। एडीसीपी ममता रानी के मुताबिक नितेश डिप्रेशन में थीं। उनका काफी समय से इलाज भी चल रहा था। सीसीटीवी कैमरे में नितेश फंदा लगाते नजर आई हैं। पूरी घटना कैमरे में कैद है। मामले की छानबीन की जा रही है।

और पढ़े  प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा 100 साल पुराना घर, एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौत, एक घायल

बरेली से ट्रांसफर होकर आए थे लखनऊ

मनोज दो माह पहले ही बरेली से ट्रांसफर होकर लखनऊ आए थे। इसके पहले वह बरेली में एएसपी ट्रैफिक थे। ट्रांसफर होने के बाद वह परिवार के साथ शिफ्ट हुए थे। नितेश की आत्महत्या की खबर सुनकर बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी उनके आवास पहुंचे। मुकेश मूल रूप से इटावा के अजीतनगर के रहने वाले हैं। वहीं नितेश फिरोजाबाद नगला करन सिंह सीट से बसपा के पूर्व विधायक राकेश बाबू की बेटी हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    हाईकोर्ट ने दिया आदेश- अतीक के बेटे उमर को छोटे भाई के जनाजे में शामिल होने के लिए मिली पैरोल

    Spread the love

    Spread the loveइलाहाबाद हाईकोर्ट ने भाई अबान अहमद की मिट्टी में शामिल होने के लिए जेल में बंद अली अहमद और उमर अहमद को पैरोल पर रिहा करने का आदेश…


    Spread the love

    BJP नेता को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, महिला-अधिवक्ता पर रिपोर्ट दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveअलीगढ़ में भाजपा नेता को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाए गए। इसके बाद वीडियो…


    Spread the love