जितने बोलोगी पेमेंट उतनी करूंगा, फ्री राइड भी.., युवती ने बुक की कैब तो चालक ने भेजा सेक्स करने का अश्लील मैसेज

Spread the love

नड्राइव एप पर बुक कैब के चालक की ओर से एक 27 वर्षीय युवती को अश्लील संदेश भेजने और फ्री राइड के बदले शारीरिक संबंध की मांग करने का मामला सामने आया है। घटना 27 जनवरी की रात की है। बलटाना निवासी युवती ने 28 जनवरी को सेक्टर-26 थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई।

पीड़िता का आरोप है कि शुक्रवार को पुलिस ने उसे थाने बुलाकर आरोपी कैब चालक से समझौता करवा दिया। इस दौरान कैब चालक ने थाने में पूरी घटना स्वीकार करते हुए पीड़िता से माफी मांगी और इसकी वीडियो भी बनाई गई। उधर, एसएचओ का कहना है कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है।

young woman booked cab driver sent her obscene messages but an FIR not registered for three days in chandigarh

हैरानी की बात यह है कि पीड़िता ने घटना के अगले ही दिन पुलिस को इनड्राइव एप पर उपलब्ध कैब चालक की पूरी जानकारी, व्हाट्सएप पर भेजे गए अश्लील संदेशों के स्क्रीनशॉट और अन्य साक्ष्य सौंपे थे। इसके बावजूद पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।

young woman booked cab driver sent her obscene messages but an FIR not registered for three days in chandigarh

पीड़िता तीन दिन तक पुलिस की कार्रवाई का इंतजार करती रही। शुक्रवार को उसे थाने बुलाया गया जहां वह काफी देर तक बाहर खड़ी रही। बाद में चंडीगढ़ ट्राइसिटी ड्राइवर यूनियन के सदस्य उसके साथ थाने पहुंचे।

 

young woman booked cab driver sent her obscene messages but an FIR not registered for three days in chandigarh

 

इस दौरान पुलिस ने आरोपी को पीड़िता के सामने पेश किया। कैब चालक के साथ उसका परिवार भी थाने पहुंचा। पुलिस की मौजूदगी में चालक और उसके परिजनों ने पीड़िता से माफी मांगी जिसके बाद दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया।

 

young woman booked cab driver sent her obscene messages but an FIR not registered for three days in chandigarh

 

और पढ़े  भारत और यूरोपीय संघ के समझौते से अमेरिका को लगी मिर्ची, ट्रंप के मंत्री ने बताया बेहद निराशाजनक

जितने पैसे बोलोगी उतनी पेमेंट करूंगा
पीड़िता के अनुसार, वह सेक्टर-26 में नौकरी करती है। 27 जनवरी की रात करीब 12 बजे काम खत्म कर वह घर लौट रही थी। सेक्टर-26 में सिंधी स्वीट्स के पास से उसने इनड्राइव एप के जरिए कैब बुक की। कैब को राम नाम के चालक ने एक्सेप्ट किया। आरोपी ने मैसेज कर पूछा कि क्या वह अकेली है। हां कहने पर आरोपी लगातार निजी और आपत्तिजनक संदेश भेजने लगा। पहले बॉयफ्रेंड को लेकर सवाल शुरू किया, फिर फ्री राइड के बदले शारीरिक संबंध बनाने की पेशकश कर दी। आरोपी ने यह भी कहा कि वह जितने पैसे बोलेगी, उतनी पेमेंट करेगा। उसने बताया कि वह सिंधी स्वीट्स के बैक साइड खड़ा है और हां कहने पर ही आएगा।

Chandigarh Cab Driver Harassment Case: No Police Action Even After Four Days Victim Alleges Inaction

 

विरोध करने पर धमकाया थाने आने की बात कही
जब पीड़िता ने व्हाट्सएप चैट पर विरोध किया तो आरोपी ने पहले माफी मांगने का नाटक किया और फिर धमकाने लगा। उसने कहा कि वह अभी मिल लेता है और यहां तक कह दिया कि वह पुलिस थाने भी आ सकता है। पीड़िता ने शिकायत की बात कही तो आरोपी थाने का नाम पूछने लगा और लोकेशन भेजने को कहा। पीड़िता के अनुसार, आरोपी की कैब स्विफ्ट डिजायर थी, जिसका नंबर पीबी-01 सीरीज का था। एप पर उसका नाम राम दिख रहा था और उसकी फोटो भी लगी थी जिसका स्क्रीनशॉट पीड़िता ने ले लिया। घटना के समय बारिश हो रही थी और रात अधिक होने के कारण वह काफी डरी हुई थी। अगले दिन 28 जनवरी को उसने सेक्टर-26 थाने में लिखित शिकायत दी।

और पढ़े  फरवरी में बैंकों का अवकाश 2026: इस महीने फरवरी में कब-कब रहेगी बैंकों की छुट्टियां? बैंक जाने से पहले यहां जानें

Chandigarh Cab Driver Harassment Case: No Police Action Even After Four Days Victim Alleges Inaction

 

दूसरी कैब में बैठने से भी घबराती रही पीड़ित
घटना के बाद जब पीड़िता ने दूसरी कैब बुक की तो वह चंडीगढ़ ट्राइसिटी ड्राइवर यूनियन के सदस्य की निकली। शुरुआत में वह उस चालक से भी घबराई हुई थी लेकिन चालक ने उसे भरोसा दिलाया और बताया कि इससे पहले भी उन्होंने एक नाबालिग छात्र के मामले में मदद कर आरोपी को जेल भिजवाया था। इसके बाद पीड़िता ने पूरी घटना चालक को बताई। यूनियन प्रधान अमनदीप सिंह के अनुसार, पीड़िता बेहद डरी-सहमी हुई थी। चालक ने पूरी बात सुनकर यूनियन को सूचना दी, जिसके बाद यूनियन की टीम पीड़िता के साथ थाने पहुंची और पुलिस को शिकायत दी।

Chandigarh Cab Driver Harassment Case: No Police Action Even After Four Days Victim Alleges Inaction

यूनियन की मांग : पीड़िता को सम्मान, आरोपी को सख्त सजा
चंडीगढ़ ट्राइसिटी ड्राइवर यूनियन के प्रधान अमनदीप सिंह ने कहा कि आरोपी कैब चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पीड़िता ने साहस दिखाकर शिकायत दर्ज करवाई, इसके लिए उसे सम्मानित किया जाना चाहिए। कई लड़कियां सामाजिक दबाव के कारण चुप रह जाती हैं। अगर किसी के साथ ऐसी घटना हो तो तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना देनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इससे पहले दिसंबर में चलती बाइक पर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में भी यूनियन की मदद से आरोपी बाइक सवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। एक कैब यूनियन के पूर्व पदाधिकारी सुमित छाबड़ा ने कहा कि ऐसे चालकों की वजह से पूरा कैब समुदाय बदनाम होता है।

Chandigarh Cab Driver Harassment Case: No Police Action Even After Four Days Victim Alleges Inaction

 

मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। जांच अधिकारी ने पीड़िता को फोन कर बुलाया होगा। यदि शिकायत दी गई है तो मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ज्ञान, एसएचओ, थाना सेक्टर-26

और पढ़े  Chandigarh Mayor: BJP के साैरभ जोशी बने चंडीगढ़ के नए मेयर, आप-कांग्रेस का टूटा गठबंधन

 

आरोपी के कारनामे
बॉयफ्रेंड को लेकर शुरू किया सवाल, फिर फ्री राइड के बदले संबंध बनाने की पेशकश
विरोध करने पर थाने आने की दी धमकी
समझौते के बदले थाने में कैब चालक से बनवाई गई माफी की वीडियो
पूरी चैट और स्क्रीनशॉट दिखाने के बाद भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई


Spread the love
  • Related Posts

    सोना-चांदी के भाव में तेजी,चांदी की दरों में ₹18000 का उछाल, सोना करीब ₹6000 महंगा

    Spread the love

    Spread the loveआज सर्राफा बाजार में भी तेजी, चांदी की दरों में ₹18000 का उछाल, सोना करीब ₹6000 महंगा Spread the loveऔर पढ़े  स्कूलों को धमकी: पीएम मोदी के दाैरे…


    Spread the love

    शेयर बाजार में आज जबरदस्त उछाल,शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 2400, निफ्टी 700 अंक उछला

    Spread the love

    Spread the loveशुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 2400, निफ्टी 700 अंक उछला; ट्रेड डील का असर Spread the loveऔर पढ़े  फरवरी में बैंकों का अवकाश 2026: इस महीने फरवरी में कब-कब रहेगी बैंकों…


    Spread the love