एआर रहमान- गायक रहमान की अचानक तबीयत हुई खराब, अस्पताल में भर्ती हुए एआर रहमान

Spread the love

 

 

शहूर म्यूजिक कंपोजर और गायक एआर रहमान की रविवार सुबह (16 मार्च) अचानक तबीयत खराब हो गई। 58 साल के इस दिग्गज कलाकार को सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सुबह साढ़े सात बजे उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। फिलहाल, अब वह ठीक हैं और उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।

जांच के बाद घर जाने की मिली इजाजत
रविवार को सुबह अचानक सीने में दर्द शुरू होने पर एआर रहमान को तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया गया। वहां इमरजेंसी वॉर्ड में भर्ती कर उनका ईसीजी किया गया। विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम ने उनकी जांच की। अपोलो हॉस्पिटल की ओर से जारी बयान में जानकारी दी गई एआर रहमान को डिहाइड्रेशन की समस्या थी। जरूरी जांच और इलाज के बाद उनकी हालत स्थिर हुई, जिसके बाद उन्हें घर जाने की इजाजत मिली।
उनकी टीम का बयान

एआर रहमान की टीम ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी दी है। उनकी टीम का कहना है कि वह रमजान में रोजे रख रहे हैं, जिसकी वजह से यह संभव है कि उन्हें डिहाइड्रेशन की समस्या हुई हो। उनके खराब स्वास्थ्य के बारे में जानकर फैंस सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा चिंतित नजर आए। हालांकि, डिस्चार्ज की खबर ने उनके प्रशंसकों को राहत भी दी।

Spread the love
और पढ़े  आज विश्व टीबी दिवस 2026- क्यों मनाया जाता है विश्व टीबी दिवस? जानें इस साल की थीम
  • Related Posts

    नेपाल के नए PM का शपथ ग्रहण समारोह-  आज प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण करेंगे बालेंद्र शाह, नेपाल को मिलेगा सबसे युवा पीएम

    Spread the love

    Spread the loveराष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेता बालेंद्र शाह शुक्रवार को नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। वह देश के सबसे युवा पीएम होंगे। इससे पहले संसद के अस्थायी…


    Spread the love

    US-ईरान युद्ध के बीच ट्रंप का फैसला- ऊर्जा ठिकानों पर हमले की समय सीमा 6 अप्रैल तक बढ़ाई

    Spread the love

    Spread the love   अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच एक बड़ी कूटनीतिक हलचल देखने को मिली है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के…


    Spread the love