देहरादून- ऋषिकेश बाईपास फोरलेन के लिए 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र सरकार से परियोजना को हरी झंडी

केंद्र सरकार ने ऋषिकेश बाईपास के फोरलेन निर्माण कार्य के लिए 1105.79 करोड़ की वित्तीय व प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। 12.67 किमी. बाईपास निर्माण से ऋषिकेश शहर में यातायात जाम की समस्या से राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों व प्रभावी पैरवी से सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने एनएच-7 पर तीनपानी फ्लाईओवर (किमी 529.750) से लेकर खरासोटे पुल (किमी 542.420) तक बाईपास का निर्माण किया जाएगा। 12.670 किलोमीटर लंबा यह बाईपास भट्टोवाला एवं ढालवाला गांवों से होकर गुजरेगा और इसे इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एवं कंस्ट्रक्शन मोड पर क्रियान्वित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ऋषिकेश बाईपास परियोजना के पूरा होने पर क्षेत्र में यातायात का दबाव कम होगा और पर्यटन के साथ स्थानीय लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। यह परियोजना राज्य के समग्र विकास व बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सरकार राज्य के दूरस्थ व शहरी क्षेत्रों को मजबूत सड़क नेटवर्क से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

मंत्रालय के अनुसार, बाईपास परियोजना के लिए शुरूआत में 1151.18 करोड़ का अनुमान था। इसे संशोधित कर 1105.79 करोड़ की स्वीकृति दी गई। परियोजना को तीन वर्षों में पूरा किया जाएगा और कार्य में किसी प्रकार की लागत या समय वृद्धि स्वीकार नहीं की जाएगी। निविदाएं ई-टेंडरिंग प्रक्रिया के माध्यम से आमंत्रित की जाएगी। मंत्रालय ने देहरादून के क्षेत्रीय अधिकारी को निर्माण कार्य के लिए आहरण एवं संवितरण अधिकारी नामित किया गया है।

और पढ़े  मसूरी में प्रशासन और एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: अपर माल रोड पर चला बुलडोजर, चार अवैध दुकानों को किया ध्वस्त
  • Related Posts

    श्रीदेव सुमन विवि: 29 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव, 1 अक्तूबर को विश्वविद्यालय छात्र महासंघ निर्वाचन

    श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के परिसर और उससे संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार…

    हल्द्वानी: देवभूमि के साथ कभी अन्याय नहीं होगा…गौरव सेनानी मिलन समारोह में बोले नितिन नवीन

    जिस राज्य की भूमि की सुरक्षा खुद देव करते हो और जहां न्याय के देवता का राज हो उसे भूमि के साथ कभी कोई अन्याय नहीं कर सकता और उत्तराखंड…