प्राविधिक शिक्षा निदेशालय में समुचित व्यवस्था की जाएगी, जिससे छात्रों को उसका लाभ मिल सकेगा — कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल

प्राविधिक शिक्षा निदेशालय में समुचित व्यवस्था की जाएगी, जिससे छात्रों को उसका लाभ मिल सकेगा  — कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल

तकनीकी शिक्षा, वन, भाषा एवं निर्वाचन मंत्री सुबोध उनियाल ने श्रीनगर स्थित प्राविधिक शिक्षा निदेशालय उत्तराखंड के प्रशासनिक भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस दौरान उनके साथ उच्च शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत भी उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा भवन का शिलान्यास पूजा अर्चना कर किया गया। प्राविधिक शिक्षा निदेशालय में समुचित व्यवस्था की जाएगी, जिससे छात्रों को उसका लाभ मिल सकेगा  — कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियालप्राविधिक निदेशालय का निर्माण कार्य 04 करोड़ 92 लाख 33 हजार की लागत से किया गया। 03 मंजिला भवन का निर्माण कार्य 18 माह में पूर्ण किया जाएगा। तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने कार्यदाई संस्था पेयजल निगम पौड़ी को निर्देशित किया कि निर्धारित समय पर भवन का कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने निर्माणाधीन भवन में शौचालय, विद्युत, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार निरंतर रूप से शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य कर रही है। इस दौरान उन्होंने निदेशालय परिसर में अशोक, रुद्राक्ष के पौधों का रोपण भी किया। प्राविधिक शिक्षा निदेशालय में समुचित व्यवस्था की जाएगी, जिससे छात्रों को उसका लाभ मिल सकेगा  — कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल
तकनीकी शिक्षा, वन, भाषा एवं निर्वाचन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि प्राविधिक शिक्षा निदेशालय में समुचित व्यवस्था की जाएगी, जिससे छात्रों को उसका लाभ मिल सकेगा। कहा की पॉलिटेक्निक में विभिन्न तकनीकी कोर्स रखे गए हैं व अन्य पॉलिटेक्निक में भी बेहतर सुविधा दी जाएगी। कहा की पॉलिटेक्निक पूर्ण करने के बाद नौजवान युवा स्वरोजगार की ओर बड़े, जिससे वह अपनी आर्थिकी को मजबूत बना सकेंगे। कहा कि लक्ष्य को हांसिल करना है तो उसके लिए मेहनत करनी जरूरी है। जिससे लक्ष्य प्राप्त होकर गांव का ही नहीं प्रदेश का नाम भी रोशन कर सकोगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि समस्त पॉलिटेक्निकों में संपूर्ण व्यवस्था की जाएगी। कहा कि प्रदेश में 72 पॉलिटेक्निक संस्थानों में 10 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं शिक्षणरत है। कहा कि प्रदेश के 06 पॉलिटेक्निक कॉलेजों को मॉडल पॉलिटेक्निक के रूप में विकसित किया जाएगा। जिसमें देहरादून, काशीपुर, खटीमा, नैनीताल, श्रीनगर व नरेंद्रनगर सामिल हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में एकीकृत तकनीकी कॉलेज खोला जाएगा, जिसमे समस्त व्यवस्था की जाएगी। मंत्री ने पॉलिटेक्निक की चार दिवारी हेतु 20 लाख की घोषणा भी की।
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश का दूसरे नंबर पर श्रीनगर का पॉलिटेक्निक है, जहां पठन पाठन के क्षेत्र में विभिन्न तरह की सुविधा छात्र छात्राओं को दी गई है। इस दौरान उन्होंने तकनीकी शिक्षा मंत्री से श्रीनगर पॉलिटेक्निक में रिक्त पदों पर भर्ती व राजकीय पॉलिटेक्निक पाबौ में विभिन्न तकनीकी कोर्स शामिल करने की बात कही।

और पढ़े  अंकिता हत्याकांड: सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर ने दी नार्को टेस्ट के लिए सहमति, पॉलीग्राफ टेस्ट भी होगा
  • Related Posts

    CM योगी को बताया घुसपैठिया: अखिलेश के बयान पर बवाल, दून में प्रदर्शन, BJP और सुराज सेवा दल ने फूंका पुतला

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान के विरोध में रविवार को दून में प्रदर्शन हुए। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उत्तराखंड का घुसपैठिया…

    देहरादून: सुभाष नगर चौक पर ट्रक और बाइक की टक्कर, महिला की मौत, पति-बेटा घायल

    क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र के सुभाष नगर चौक पर रविवार शाम ट्रक और बाइक की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और आठ वर्षीय बेटा घायल…