अंकिता हत्याकांड-  उर्मिला की कुंडली खंगालेगी अब दून पुलिस, ब्लैकमेलिंग के आरोपों की भी होगी जांच

Spread the love

पूर्व विधायक सुरेश राठौर को अपना पति बताने वाली उर्मिला सनावर पर अंकिता भंडारी हत्याकांड की आड़ में ब्लैकमेलिंग और अश्लीलता परोसने के आरोपों की दून पुलिस ने गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार इस मामले में सोशल मीडिया पर आम लोगों को भड़काने, एआई के आपराधिक इस्तेमाल और ब्लैकमेलिंग जैसे संगीन आरोप लग रहे हैं, इसलिए हर पहलू की जांच जरूरी है।

एसएसपी अजय सिंह ने जांच अधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि उर्मिला के सभी पिछले सोशल मीडिया वीडियो और उनके खिलाफ दर्ज मुकदमों की बारीकी से जांच की जाए।

 

सभी संबंधित पक्षों से पूछताछ के बाद जल्द ही अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। नेहरू कॉलोनी पुलिस की ओर से इस मामले में सहारनपुर पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है, जहां उर्मिला पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ ने पहले से एक मुकदमा दर्ज कराया हुआ है।

आरती ने बुधवार को नेहरू कॉलोनी थाने में दर्ज दूसरे मुकदमे में कहा है कि उर्मिला पिछले मुकदमे की वजह से उनके खिलाफ अनाप-शनाप वीडियो बना रही है। आरोप है कि उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिये अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी जा रही है। उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

वायरल ऑडियो-वीडियो को जांच के लिए एफएसएल लैब भेजेगी पुलिस
सोशल मीडिया पर अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले को लेकर वायरल ऑडियो-वीडियो के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। वायरल वीडियो-ऑडियो को भी जांच में शामिल करते हुए एफएसएल लैब भेजने की भी तैयारी शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा का कहना है कि जांच चल रही है। ऑडियो-वीडियो की भी जांच कराई जाएगी।

और पढ़े  ऋषिकेश: सरकारी वेबसाइट पर नीर वाटरफॉल का नाम नहीं, साल भर सैलानियों से गुलजार रहता है झरना

Spread the love
  • Related Posts

    होली: रंग और उमंग में डूबा उत्तराखंड, गली-गली उल्लास, होल्यारों ने बढ़ाई रौनक

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में होली का उत्सव पहाड़ से लेकर मैदान तक पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही होली का जश्न शुरू हो गया। कहीं…


    Spread the love

    उत्तराखंड चुनाव 2027- BJP अध्यक्ष बोले-अनावश्यक दावेदारी से विवाद की स्थिति पैदा न करें दायित्वधारी

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि दायित्वधारी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अनावश्यक दावेदारी से विवाद की स्थिति पैदा न करें। पार्टी को…


    Spread the love