अंकिता हत्याकांड- हरिद्वार पहुंची उर्मिला सनावर, पूछताछ के लिए एसओजी ऑफिस ले जाया गया

Spread the love

भिनेत्री उर्मिला सनावर आज हरिद्वार पहुंचीं। सनावर को एसओजी ऑफिस में अंदर पूछताछ के लिए ले जाया गया। उर्मिला सनावर का सोशल मीडिया पर बुधवार को एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में उर्मिला ने कहा कि दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक पुलिस ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर पूछताछ की। जिसमें मैंने पूरा सहयोग किया और सभी सवालों के जवाब दिए। साथ ही जो भी साक्ष्य थे वो भी उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि अंकिता के साथ न्याय होना चाहिए क्योंकि वो पूरे देश की बेटी थी। उसके लिए भले ही सीबीआई या कोई अन्य उच्च स्तरीय जांच क्यों न करानी पड़े। अगर मेरा नार्को टेस्ट कराने की जरूरत हो तो उसके लिए तैयार हूं।

सनावर ने कहा कि हमारा नाम राजनीति से जोड़ जा रहा है। कोई कह रहा है कि मैं कांग्रेसी हूं तो कोई कह रहा है कि भाजपा के गुटों में बंटी हुई हैं। उन्होंने अंकिता मामले को लेकर राजनीति न करने की लोगों से गुहार लगाई। साथ ही कहा कि मेरा उद्देश्य सिर्फ यह है कि अंकिता को न्याय मिले। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है।

पुलिस को दिए ऑडियो और वीडियो, आज हरिद्वार एसआईटी के सामने हो सकती हैं पेश 

अंकिता भंडारी हत्याकांड से संबंधित ऑडियो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाली अभिनेत्री उर्मिला सनावर से बुधवार को पुलिस ने कई घंटे पूछताछ की। उर्मिला से इन ऑडियो-वीडियो के स्रोत और उसके पीछे की कहानी के संबंध में कई सवाल किए गए। उर्मिला अब बृहस्पतिवार को हरिद्वार में एसआईटी प्रभारी के सामने पेश हो सकती हैं। इस पूछताछ में दोनों प्राथमिकी (नेहरू कॉलोनी और डालनवाला में दर्ज) के विवेचना अधिकारी शामिल रहे। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि उर्मिला को बुधवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

उर्मिला ने दोनों जांच अधिकारियों को सुरेश राठौर और उनके बीच हुई बातचीत की ऑडियो क्लिप दी हैं। इसे वैज्ञानिक परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। एसएसपी ने बताया कि उर्मिला ने अपनी सुरक्षा के संबंध में जो प्रार्थनापत्र दिया था उस पर एलआईयू से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। बता दें कि एक के बाद एक चार प्राथमिकी दर्ज होने पर उर्मिला एकाएक शांत हो गई थीं। उन्होंने अपना फोन भी स्विच ऑफ कर लिया था। मंगलवार को उनकी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट अचानक वायरल होने लगी।

उर्मिला ने लिखा था कि वह उत्तराखंड आ रही हैं और अंकिता भंडारी हत्याकांड से संबंधित साक्ष्य एसआईटी को उपलब्ध कराएंगी। उर्मिला स्वामी दर्शन भारती के साथ मंगलवार रात करीब नौ बजे देहरादून पहुंची थीं। यहां कई स्थानों पर उनसे मीडिया ने भी संपर्क किया। सूत्रों के अनुसार सुबह होते ही उर्मिला को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। उर्मिला से इस मामले के संबंध में कई सवाल किए गए। उनके पास जो ऑडियो-वीडियो हैं उनकी कॉपी भी पुलिस ने अपने कब्जे में ली है। 

और पढ़े  देहरादून- कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की सिपाही नहीं कमांडर बनने की चाह, पीसीसी में पद के लिए लंबी सूची

उर्मिला और राठौर की बातचीत की रिकॉर्डिंग के अलावा नहीं मिला कोई साक्ष्य

अभिनेत्री उर्मिला सनावर के पास से पुलिस को ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला है जिसमें अंकिता हत्याकांड से संबंधित नया तथ्य हो। सनावर के पास केवल एक ऑडियो रिकॉर्डिंग थी जिसे पुलिस ने उसके मुख्य फोन से रिकवर भी कर लिया है। यह रिकॉर्डिंग वही है जिसमें सुरेश राठौर और वह (उर्मिला) एक राजनेता का नाम ले रहे हैं। इस रिकॉर्डिंग में जो बातचीत हो रही हैं उन्हें बल देने के लिए भी कोई साक्ष्य उर्मिला के पास से नहीं मिला है।

दरअसल, पिछले महीने सुरेश राठौर और उर्मिला के बीच बातचीत का एक ऑडियो वायरल हुआ था। इसके बाद उर्मिला ने कई वीडियो बनाए जिसमें उन्होंने सुरेश राठौर से बातचीत का हवाला देते हुए ही राजनेता का नाम दोहराया था। इन वायरल ऑडियो और वीडियो को पुलिस पहले ही फॉरेंसिक जांच लिए प्रयोगशाला भेज चुकी है। देहरादून पहुंचने के बाद जब उर्मिला से पुलिस ने पूछताछ की तो इन ऑडियो और वीडियो में आए तथ्यों के सापेक्ष साक्ष्य मांगे गए। पुलिस सवाल पर सवाल करती गई और उर्मिला बार-बार इन्हीं ऑडियो और वीडियो को साक्ष्य बताती रहीं। पुलिस के अनुसार ऑडियो में बातचीत किस आधार पर हो रही है क्या ऐसे कोई साक्ष्य हैं जिससे यह बात सिद्ध हो सके इस बारे में उर्मिला के पास कोई जवाब नहीं था।

उर्मिला के पास केवल एक ऑडियो रिकॉर्डिंग और कुछ वीडियो मिले हैं। वीडियो भी उन्होंने खुद रिकॉर्ड किए हैं। अब इन्हीं वीडियो और ऑडियो को दिखाने के लिए उर्मिला बृहस्पतिवार को एसआईटी प्रभारी के सामने पेश होंगी। बताया जा रहा है कि पुलिस की इस शुरुआती पड़ताल में चर्चित अंकिता हत्याकांड की जांच लायक कोई तथ्य नहीं है। बता दें कि उर्मिला ने देहरादून पहुंचने से पहले दावा किया था कि उनके पास अंकिता हत्याकांड में वीआईपी से जुड़े कई साक्ष्य हैं जिसे वह एसआईटी को उपलब्ध कराएंगी। देहरादून में उर्मिला से यहां की दोनों प्राथमिकी से संबंधित पूछताछ की गई। अब हरिद्वार की प्राथमिकी के संबंध में हरिद्वार में एसआईटी पूछताछ करेगी।

और पढ़े  हरिद्वार- होटल में महिला का यौन शोषण, ऑटो और कार चालक के अलावा मैनेजर को किया गया गिरफ्तार

Spread the love
  • Related Posts

    उत्तराखंड चुनाव 2027- BJP अध्यक्ष बोले-अनावश्यक दावेदारी से विवाद की स्थिति पैदा न करें दायित्वधारी

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि दायित्वधारी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अनावश्यक दावेदारी से विवाद की स्थिति पैदा न करें। पार्टी को…


    Spread the love

    देहरादून- SIR: राजधानी देहरादून में प्री एसआईआर का 66.62% काम पूरा, 10.39 लाख मतदाताओं का मिलान हुआ

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी में चल रहे प्री एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) का काम 66.62 प्रतिशत पूरा हो चुका है। शेष मतदाताओं के मिलान के लिए अभियान जारी है। अब तक…


    Spread the love