अंकिता हत्याकांड – आज विपक्षी दलों का उत्तराखंड बंद का एलान, कांग्रेस भी समर्थन में उतरी।

अंकिता के हत्यारों को सजा दिलाने की मांग को लेकर विपक्ष दलों की ओर से दो अक्तूबर को उत्तराखंड बंद के आह्वान का कांग्रेस ने भी समर्थन किया है। पार्टी ने जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटियों से बंद का पूर्णरूप से समर्थन करते हुए अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी एवं महामंत्री प्रशासन विजय सारस्वत ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि पार्टी लगातार केंद्र व राज्य सरकार से अंकिता हत्याकांड की जांच सीबीआई से करवाने का अनुरोध कर रही है। लेकिन, सरकार के कान में जूं तक नही रेंग रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपने वीआईपी नेता को बचाने का प्रयास कर रही है, जिसे बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जाएगा।

और पढ़े  देहरादून: 55 लाख की साइबर ठगी का आरोपी पंजाब से गिरफ्तार, फर्जी ट्रेडिंग क्लासेज और SEBI सलाहकार बनकर किया खेल
  • Related Posts

    उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए 8 पदों पर भर्ती का मौका, 28 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन

    अगले साल शुरू होने वाली चारधाम यात्रा की तैयारियों के तहत उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) ने चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन के ऋषिकेश कार्यालय के लिए आठ पदों…

    AIIMS नियुक्ति फर्जीवाड़ा: पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने आउटसोर्स एजेंसी का कार्यालय खंगाला, मैनेजर की गिरफ्तारी संभव

    एम्स के किच्छा सेटेलाइट सेंटर में नौकरी लगाने के नाम पर कथित तौर पर फर्जी नियुक्तिपत्र जारी करने और अभ्यर्थियों से धनराशि की मांग किए जाने के मामले में पुलिस…