अंकिता हत्याकांड: पूर्व जिपं सदस्य आरती गौड़ ने दिया BJP से इस्तीफा, वायरल वीडियो में लगे थे गंभीर आरोप

यमकेश्वर की पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। इस संबंध में उन्हाेने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को संबोधित अपना इस्तीफा सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया है। गौड़ ने सरकार से अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग की है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य गौड़ का कहना है कि जब तक सरकार अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच नहीं करवा देती ब तक वह इस्तीफे पर कायम रहेगी।

दरअसल, पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उनकी कथित पत्नी उर्मिला के बीच विवाद की आंच पूरे प्रदेश में फैल रही है। इसी विवाद ने अंकिता हत्याकांड के मामले को एक बार फिर गरमा दिया। विवाद की आंच यमकेश्वर तहसील तक पहुंच गई है। यहां की पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे के संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को भेजे पत्र को सोशल मीडिया पर अपलोड किया है।

 

आरती गौड़ ने बताया कि उर्मिला ने उस पर अंकिता हत्याकांड में रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलाने और देह व्यापार कराने का गंभीर आरोप लगाया है। मेरे खिलाफ बड़ी साजिश कर मेरी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। आरती ने कहा कि वह सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग कर चुकी हूं।

बावजूद इसके सरकार इस मामले की सीबीआई जांच कराने और आरोप लगाने वालों पर कार्रवाई में देरी कर रही है। कहा कि इससे आहत होकर भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। जब तक सरकार अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच नहीं करवा देती वह अपने फैसले पर कायम रहेंगी।

और पढ़े  अंतिम चरण में चारधाम यात्रा: दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़, बना नया रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार
  • Related Posts

    CM योगी को बताया घुसपैठिया: अखिलेश के बयान पर बवाल, दून में प्रदर्शन, BJP और सुराज सेवा दल ने फूंका पुतला

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान के विरोध में रविवार को दून में प्रदर्शन हुए। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उत्तराखंड का घुसपैठिया…

    देहरादून: सुभाष नगर चौक पर ट्रक और बाइक की टक्कर, महिला की मौत, पति-बेटा घायल

    क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र के सुभाष नगर चौक पर रविवार शाम ट्रक और बाइक की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और आठ वर्षीय बेटा घायल…