अंकिता हत्याकांड: पूर्व जिपं सदस्य आरती गौड़ ने दिया BJP से इस्तीफा, वायरल वीडियो में लगे थे गंभीर आरोप

Spread the love

मकेश्वर की पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। इस संबंध में उन्हाेने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को संबोधित अपना इस्तीफा सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया है। गौड़ ने सरकार से अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग की है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य गौड़ का कहना है कि जब तक सरकार अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच नहीं करवा देती ब तक वह इस्तीफे पर कायम रहेगी।

दरअसल, पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उनकी कथित पत्नी उर्मिला के बीच विवाद की आंच पूरे प्रदेश में फैल रही है। इसी विवाद ने अंकिता हत्याकांड के मामले को एक बार फिर गरमा दिया। विवाद की आंच यमकेश्वर तहसील तक पहुंच गई है। यहां की पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे के संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को भेजे पत्र को सोशल मीडिया पर अपलोड किया है।

 

आरती गौड़ ने बताया कि उर्मिला ने उस पर अंकिता हत्याकांड में रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलाने और देह व्यापार कराने का गंभीर आरोप लगाया है। मेरे खिलाफ बड़ी साजिश कर मेरी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। आरती ने कहा कि वह सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग कर चुकी हूं।

बावजूद इसके सरकार इस मामले की सीबीआई जांच कराने और आरोप लगाने वालों पर कार्रवाई में देरी कर रही है। कहा कि इससे आहत होकर भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। जब तक सरकार अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच नहीं करवा देती वह अपने फैसले पर कायम रहेंगी।

और पढ़े  रुद्रपुर- ट्रेन की चपेट में आने से टेंपो स्टैंड के मुंशी की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- मकान पर छापा, देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 2 संचालक सहित तीन गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveएंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने चकराता रोड स्थित गांधी नगर क्षेत्र में एक मकान पर छापा मार देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके…


    Spread the love

    उत्तराखंड- बदरी-केदार मंदिर समिति के अधीन सभी मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध

    Spread the love

    Spread the loveबदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समेत बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधीन आने…


    Spread the love