Ankita Murder Case: सीएम धामी ने लिया एक्शन आरोपी के रिजॉर्ट पर आधी रात को गरजा बुलडोजर,रिजॉर्ट किया ध्वस्त ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर आधी रात को अंकिता भंडारी की हत्या के आरोपी पुलकित के रिजॉर्ट पर बुलडोजर चला। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि सीएम के आदेश के बाद पौड़ी प्रशासन और पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। आधी रात को ही पुलिस टीम ने आरोपी के रिजॉर्ट को ध्वस्त करवाना शुरू कर दिया।<strong>Ankita Murder Case: सीएम धामी ने लिया एक्शन आरोपी के रिजॉर्ट पर आधी रात को गरजा बुलडोजर,रिजॉर्ट किया ध्वस्त ।</strong>
वहीं, अंकिता की हत्या के मामले में सीएम ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घटना को बेहद दुखद बताया है। सीएम ने कहा कि जिस किसी ने भी यह जघन्य अपराध किया है, उसे हर हाल में कड़ी सजा दिलाई जाएगी। पुलिस अपना कार्य कर रही है। पीड़ित को न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा। बता दें कि अंकिता की हत्या की बात सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने रिजॉर्ट के अवैध निर्माण की शिकायत भी की थी। साथ ही लोग रिजॉर्ट के ध्वस्तीकरण की मांग पर अड़े थे। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि रिजॉर्ट को जेसीबी से तोड़ दिया गया है।<strong>Ankita Murder Case: सीएम धामी ने लिया एक्शन आरोपी के रिजॉर्ट पर आधी रात को गरजा बुलडोजर,रिजॉर्ट किया ध्वस्त ।</strong>
स्थानीय लोगों ने वनंत्रा रिजॉर्ट को लेकर कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। लोगों का कहना है कि रिजॉर्ट में अनैतिक काम होता था। रिजॉर्ट संचालक कर्मचारियों के साथ अभद्रता और मारपीट भी करता था।
लोगों ने कहा कि वह राज्यमंत्री का बेटा होने के चलते दबंगई दिखाता था। वनंत्रा रिजॉर्ट का संचालक पुलकित आर्य ने अंकिता भंडारी को ग्राहक के साथ गलत काम करने का दबाव बनाया था। उसने स्वयं यह बात कबूल की है। लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि रिजॉर्ट अनैतिक कार्य का अड्डा था। जब अंकिता ने अनैतिक काम करने से इंकार कर दिया तो उसकी हत्या करी दी गई। लोगों ने बताया कि रिजॉर्ट संचालक कर्मचारियों से अभद्रता और मारपीट करता था। लेकिन कर्मचारी डर के चलते कुछ नहीं कहते थे। यही कारण था कि यहां कर्मचारी कुछ ही समय में काम छोड़कर चले जाते थे।रिजॉर्ट संचालक और उसके साथियों ने एक बेटी की जान ली है। रिजॉर्ट में अनैतिक कार्य होते थे। लेकिन राजस्व पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। होटल को ध्वस्त करने के साथ स्थानीय राजस्व उपनिरीक्षक पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

और पढ़े  ऋषिकेश: शॉर्ट सर्किट से जल गए पुतले, फिर बच्चों के 40 रुपये से बने तीन फीट के रावण ने बटोरी वाहवाही
  • Related Posts

    पौड़ी गढ़वाल- दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम, उत्साह और प्रतिभा का किया प्रदर्शन

          समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद के सभी विकासखंडों में…

    हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर हादसे में घायल छात्र प्रांजल की मौत, अब तक तीन की जान गईं, छात्रा का जारी है उपचार

    हल्द्वानी के तीनपानी के पास फ्लाईओवर पर हुए भीषण सड़क हादसे में घायल 17 वर्षीय प्रांजल मावड़ी ने रामपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह 12वीं पास कर…