अंकिता भंडारी हत्याकांड :- मुख्यमंत्री धामी ने दिए अंकिता के परिवार वालो को 25 लाख का मुआवजा देने के आदेश

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उत्तराखंड के सभी शहरों में लोगों में उबाल बना हुआ है। वहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमने न्यायालय से अनुरोध किया हुआ है कि मामले की जल्द से जल्द सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बना दिया जाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में इस तरह की घटना सहन करने योग्य नहीं है, दोषियों को कठोर से कठोर सजा के लिए हमने कोर्ट से अनुरोध किया है। एसआईटी सभी पहलुओं को देख रही है, टीम ने धीरे-धीरे साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। सारे साक्ष्य न्यायालय के सामने रखे जाएंगे।

और पढ़े  उत्तराखंड: उत्तरकाशी में 136 पर्वतारोही फंसे, बागेश्वर में 43 को रोका, 8 हेलीकॉप्टरों से आज होगा रेस्क्यू
  • Related Posts

    उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए 8 पदों पर भर्ती का मौका, 28 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन

    अगले साल शुरू होने वाली चारधाम यात्रा की तैयारियों के तहत उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) ने चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन के ऋषिकेश कार्यालय के लिए आठ पदों…

    AIIMS नियुक्ति फर्जीवाड़ा: पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने आउटसोर्स एजेंसी का कार्यालय खंगाला, मैनेजर की गिरफ्तारी संभव

    एम्स के किच्छा सेटेलाइट सेंटर में नौकरी लगाने के नाम पर कथित तौर पर फर्जी नियुक्तिपत्र जारी करने और अभ्यर्थियों से धनराशि की मांग किए जाने के मामले में पुलिस…