मनीष सिसोदिया- केजरीवाल पर पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का बड़ा दावा, बोले- कोई टूटा नहीं..कोई भटका नहीं, अब मैं बाहर आ गया हूं

मनीष सिसोदिया- केजरीवाल पर पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का बड़ा दावा, बोले- कोई टूटा नहीं..कोई भटका नहीं, अब मैं बाहर आ गया हूं

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसौदिया जेल से बाहर आने के बाद एक्शन में हैं। बातचीत के दौरान मनीष सिसोदिया ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि किसी में कोई हतोत्साहन था, बल्कि गुस्सा और दृढ़ संकल्प था।

आगे कहा कि संकट के इस समय में कोई टूटा नहीं, कोई भटका नहीं, ये बहुत बड़ी बात है। मुझे लगता है कि सरकार एक ऐसी सरकार है जो संकट के समय में भी दिल्ली के लोगों के लिए सबसे अधिक काम कर रही है। देश में ऐसी कोई सरकार नहीं है।

आगे कहा कि आप का नेतृत्व अपने सबसे महत्वपूर्ण दौर से गुजरा। अब मैं बाहर आ गया हूं, अरविंद केजरीवाल भी जल्द ही बाहर आएंगे। लेकिन इस सबसे महत्वपूर्ण समय में पार्टी के कार्यकर्ताओं, पार्टी के नेताओं, देश की जनता, दिल्ली की जनता ने जबरदस्त एकता दिखाई है और यही एकता हमारी ताकत है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आप पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए जुट गई है। इसी कड़ी में 14 अगस्त से पूर्व उपमुख्यमंत्री और आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया जनता के बीच जाएंगे। इस मौके पर वह पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएंगे। रविवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर मनीष सिसोदिया की अध्यक्षता में आतिशी के आवास पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई।

बीते रविवार को करीब दो घंटे चली इस बैठक में कई विषयों पर चर्चा हुई। इसमें दिल्ली में चल रहे काम, लोक सभा चुनाव से पहले पार्टी के तरफ से किए गए वादे, मौजूदा दी जा रही सुविधाएं सहित अन्य विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही फैसला लिया गया कि दिल्ली में किए गए काम को जनता तक पहुंचाया जाएगा।
बैठक के बाद पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक ने कहा कि बैठक में दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तार से बातचीत हुई। फैसला लिया गया कि मनीष सिसोदिया सोमवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों के साथ बैठक करेंगे। अगले दिन मंगलवार को पार्टी के सभी पार्षदों के साथ मनीष सिसोदिया बैठक करेंगे।

और पढ़े  गाजियाबाद में बुलडोजर एक्शन: हिस्ट्रीशीटर हाजी सलमान के जीजा का निर्माणाधीन मकान ध्वस्त, कब्रिस्तान की है जमीन
  • Related Posts

    दिल्ली एयरपोर्ट: सुरक्षा में चूक, इमिग्रेशन जांच के बिना म्यूनिख पहुंचे 3 विदेशी यात्री, एअर इंडिया को नोटिस

    दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। तीन विदेशी यात्री इमिग्रेशन जांच पूरी किए बिना ही अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट तक पहुंच गए। इसके बाद…

    जिम ट्रेनर की हत्या में खुलासा: एक दो नहीं अब तक हो चुके 3 मर्डर, विजय को बाहर बुलाकर इसलिए मारी 20 गोलियां!

    दक्षिण दिल्ली के आया नगर में सोमवार सुबह दिनदहाड़े जिम ट्रेनर विजय कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हंसा चौक के पास स्थित ‘द परफेक्ट जिम’ से बाहर…