कार्रवाई: हरिद्वार में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर प्रमोशन के नाम पर 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

विजिलेंस ने हरिद्वार से आंगनबाड़ी सुपरवाइजर को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। सैनी ने यह रिश्वत रुड़की क्षेत्र की एक आंगनबाड़ी सहायिका के प्रमोशन के लिए मांगी थी। आरोपी के घर पर भी विजिलेंस ने छापा मारा। बताया जा रहा है कि वहां से भी कई दस्तावेज बरामद हुए हैं।

 

विजिलेंस ने यह कार्रवाई हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित जिला मुख्यालय में की है। यहां पर डीपीओ रुड़की कार्यालय में तैनात राखी सैनी रुड़की क्षेत्र की आंगनबाड़ी सुपरवाइजर हैं। इसी क्षेत्र की एक आंगनबाड़ी सहायिका का प्रमोश काफी दिनों से लंबित था। ऐसे में सैनी उसे लगातार टालती आ रही थी। इस बीच सहायिका ने सैनी से बात की तो उसने 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। जबकि, सहायिक रिश्वत नहीं देना चाहती थी।

 

ऐसे में उसने विजिलेंस को डायल 1064 पर शिकायत कर दी। विजिलेंस ने शिकायत की जांच करते हुए मामले को सही पाया और ट्रैप टीम तैयार कर ली। सहायिका को उसने बुधवार को रोशनाबाद बुलाया था। जैसे ही वह रिश्वत लेकर पहुंची तो विजिलेंस की टीम ने पीछे से पहुंचकर राखी सैनी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

और पढ़े  देहरादून: नशामुक्त उत्तराखंड की मुहिम को लेकर देहरादून में वॉकथॉन, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
  • Related Posts

    उत्तराखंड विधानसभा सत्र: CM धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गैरसैंण में आयोजित विधानसभा का यह सत्र मौजूदा सरकार के कार्यकाल का अंतिम सत्र था। इस साल यहां विधानसभा के दो सत्र आयोजित किए गए।…

    अल्मोड़ा: प्रेमी के पहली पत्नी के पास लौटने से नाराज महिला ने किया हंगामा, पेड़ पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी

    प्रेमी के पहली पत्नी और बच्चों के पास लौटने से नाराज महिला ने मंगलवार को अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम कोर्ट में जमकर हंगामा किया। महिला ने आत्महत्या करने की धमकी भी…