अंद्रोथ: नौसेना को मिला दूसरा पनडुब्बी रोधी युद्धक पोत “अंद्रोथ”, अत्याधुनिक कॉम्बैट सिस्टम है लैस

Spread the love

 

 

भारतीय नौसेना को दूसरा पनडुब्बी रोधी युद्धक पोत ‘अंद्रोथ’ मिल गया है। रक्षा क्षेत्र की सार्वजनिक उपक्रम कंपनी गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) लिमिटेड ने  पनडुब्बी रोधी युद्धक पोत ‘अंद्रोथ’ भारतीय नौसेना को सौंपा दिया है। पनडुब्बी रोधी युद्धक पोत ‘अंद्रोथ’  मिलने के बाद नौसेना की शक्ति काफी इजाफा होगा।

इस पोत का नाम लक्षद्वीप द्वीपसमूह के अंद्रोथ द्वीप पर रखा गया है। यह इस शृंखला का दूसरा पोत है। इससे पहले 8 मई को पहला पोत ‘अर्नाला’ नौसेना को सौंपा गया था। जिसे 18 जून को नौसेना में शामिल कर लिया गया। जीआरएसई के अधिकारी ने बताया कि इस श्रेणी के पोत पर स्वदेशी 30 मिमी नेवल सरफेस गन (एनएसजी) लगाई गई है। जिसे खुद जीआरएसई ने ही तैयार किया है।

 

भारतीय नौसेना ने कुल 16 ऐसे पोतों का ऑर्डर दिया है। जिनमें आठ जीआरएसई और आठ एक अन्य भारतीय शिपयार्ड की ओर से बनाए जा रहे हैं। जीआरएसई द्वारा सभी आठ एएसडब्ल्यूएसडब्ल्यूसी लॉन्च किए जा चुके हैं, लेकिन यह नौसेना को सौंपा गया दूसरा जहाज है। उन्होंने कहा कि ये जहाज तटीय जल की पूर्ण पैमाने पर भूमिगत निगरानी के साथ-साथ खोज और हमले में भी सक्षम हैं।

यह पोत विमानों के साथ समन्वित पनडुब्बी रोधी अभियान चलाने में सक्षम है। इनमें अत्याधुनिक कॉम्बैट मैनेजमेंट सिस्टम लगाया गया है और इन्हें हल्के टॉरपीडो तथा पनडुब्बी रोधी रॉकेटों से लैस किया जाएगा।

पोत ‘अंद्रोथ’ की खासियतें

 

  • खोजी अभियान और हमला करने में सक्षम
  • स्वदेशी 30 मिमी नेवल सरफेस गन से है लैस
  • आधुनिक कॉम्बैट मैनेजमेंट सिस्टम से है सुसज्जित
  • हल्के टॉरपीडो और पनडुब्बी रोधी रॉकेट भी लगाए जाएंगे
  • विमान के साथ संयुक्त पनडुब्बी रोधी अभियान चला सकता है
  • तटीय जल में पनडुब्बियों की पूरी निगरानी करने में सक्षम
और पढ़े  9 लोगों की मौत- गहरी नींद में थे, नहीं मिला जान बचाने का मौका, सबसे आखिरी में निकाले इन दोनों के शव

Spread the love
  • Related Posts

    राजस्थान बोर्ड 10th Result 2026- आज जारी होगा राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट या फिर बढ़ेगी तारीख? जानें अपडेट

    Spread the love

    Spread the loveराजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे आज जारी होने की पूरी संभावना है। चूंकि बोर्ड ने 19 मार्च को कहा था कि वह 10वीं के नतीजे 23 मार्च…


    Spread the love

    आज संसद में अहम विधेयक पेश करेंगे अमित शाह,लोकसभा में 11 बजे से प्रश्नकाल

    Spread the love

    Spread the loveईद और चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के साथ-साथ शनिवार-रविवार के लंबे अवकाश के बाद संसद के बजट सत्र की कार्यवाही आज फिर शुरू होगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…


    Spread the love