अमूल दूध-अच्छी खबर: अमूल दूध ने देशभर में घटा दिए 1 लीटर दूध के दाम, इतना हुआ सस्‍ता,उपभोक्ताओं को मिली राहत

Spread the love

 

अमूल दूध की कीमतों में कमी की गई है। गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर जयन मेहता ने इस बारे में जानकारी दी। कंपनी ने कहा है कि उसके तीन प्रमुख दूध उत्पादों की कीमत में एक रुपये की कमी की गई है। इनमें अमूल गोल्ड, अमूल टी स्पेशल और अमूल फ्रेश शामिल है। इनके एक लीटर वाले पाउच की कीमत में एक रुपये की कमी की गई है।

अमूल दूध की कीमतों में एक रुपये प्रति लीटर की कटौती के बाद दूध से बनने वाले उत्पादों की कीमतों में भी कटौती होने की उम्मीद है। जरूरी खाद्य पदार्थ होने के कारण दूध की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सीधा असर आम लोगों पर पड़ता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नई कीमतों की घोषणा के बाद 66 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिकले वाला अमूल गोल्ड 65 रुपये में उपलब्ध होगा। वहीं, अमूल ताजा की कीमत 54 रुपये से घटकर 53 रह जाएगी। जबकि, अमूल टी स्पेशल दूध के एक लीटर के पैक की कीमत 62 रुपये से एक रुपये कम होकर 61 रुपये हो जाएगी।


Spread the love
और पढ़े  सुप्रीम कोर्ट ने गुरुग्राम दुष्कर्म मामले में हरियाणा सरकार को फटकारा,कहा- हरियाणा पुलिस का रवैया शर्मनाक
  • Related Posts

    अष्टमी नवमी 2026: अष्टमी-नवमी का कंफ्यूजन यहां करें दूर, जानें कब करें कन्या पूजन और किस दिन होगी राम नवमी

    Spread the love

    Spread the loveचैत्र नवरात्रि का पर्व अब समापन की ओर है। लेकिन उससे पहले कन्या पूजन का विधान है। शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि के अंतिम दो दिन अष्टमी और नवमी…


    Spread the love

    सुप्रीम कोर्ट ने गुरुग्राम दुष्कर्म मामले में हरियाणा सरकार को फटकारा,कहा- हरियाणा पुलिस का रवैया शर्मनाक

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा में तीन साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में असंवेदनशील रवैया अपनाने पर नाराजगी जताई है। हरियाणा पुलिस और उसकी बाल…


    Spread the love