फैक्टरी में धमाका: महाराष्ट्र के भंडारा जिले में आयुध कारखाने में धमाका, 1 की मौत, 10 मलबे में फंसे

फैक्टरी में धमाका: महाराष्ट्र के भंडारा जिले में आयुध कारखाने में धमाका, 1 की मौत, 10 मलबे में फंसे

 

 भंडारा जिले में शुक्रवार सुबह एक आयुध कारखाने में विस्फोट हुआ। विस्फोट की वजह से फैक्टरी के एक हिस्से की छत छह गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। 10 लोग अब भी मलबे में फंसे बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है।

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि घटनास्थल पर जीवित बचे लोगों के लिए बचाव और चिकित्सा दल तैनात किए गए हैं। जिला कलेक्टर संजय कोल्टे ने बताया कि विस्फोट सुबह करीब 10.30 बजे परिसर के अंदर हुआ। घटना के कारण अब तक पता नहीं चल पाए हैं।

12 लोगों के होने की सूचना, दो को बचाया गया
नागपुर में पीआरओ डिफेंस के मुताबिक, आयुध फैक्टरी में आज सुबह विस्फोट हुआ। जीवित बचे लोगों की तलाश जारी है। बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। चिकित्सा दल भी तैनात हैं। विस्तृत जानकारी बाद में दी जाएगी। भंडारा के कलेक्टर संजय कोलटे ने बताया कि आयुध फैक्ट्री जवाहर नगर में हुए विस्फोट के बाद अग्निशमन दल और एंबुलेंस को मौके पर भेज दिया गया है। छत ढह गई है, जिसे जेसीबी की मदद से हटाया जा रहा है। वहां कुल 12 लोगों के होने की सूचना है, जिनमें से दो लोगों को बचा लिया गया है।

कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा
विस्फोट पर महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह मोदी सरकार की विफलता है।

और पढ़े  ईरान पर बड़े हमले की तैयारी में ट्रंप?: ईरानी सेना बोली- अगर कार्रवाई हुई तो सहयोगियों को भुगतना पड़ेगा अंजाम
  • Related Posts

    एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत का पहला स्वर्ण, 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में मिला रजत,कमलजीत-सुरुचि का कमाल

    एशियन गेम्स के छठे दिन यानी शुक्रवार को पदक मुकाबलों का रोमांच बढ़ने वाला है। भारत के लिए यह दिन काफी व्यस्त रहने वाला है और पदक तालिका में बढ़त…

    पश्चिम एशिया संघर्ष: होर्मुज खोलने और बातचीत के लिए ईरान का अमेरिका को प्रस्ताव

    ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को खत्म करने के लिए सात दिन की योजना पेश करने की बात कही है। न्यूयॉर्क टाइम्स…