बिग न्यूज़-अमृतपाल: 36 दिन बाद मोगा से गिरफ्तार हुआ खालिस्तान समर्थक अमृतपाल, अब लाया जाएगा डिब्रूगढ़ जेल ।।

Spread the love

अमृतपाल: 36 दिन बाद मोगा से गिरफ्तार हुआ खालिस्तान समर्थक अमृतपाल, अब दिया जाएगा डिब्रूगढ़ जेल ।।

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को मोगा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारिस पंजाब दे चीफ अमृतपाल सिंह को मोगा के गुरुद्वारा से गिरफ्तार किया गया है। अमृतपाल 36 दिन बाद पुलिस के हाथ लगा है। पुलिस अमृतपाल को कई दिनों से देश के कई हिस्सों में तलाश कर रही थी। उसने भी अपने समर्पण को लेकर कई बार संदेश भेजे लेकिन वह अब तक गिरफ्त से बाहर रहा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमृतपाल ने मोगा के गांव रोड़े में सरेंडर किया है, ये जरनैल सिंह भिंडरावाला का पैतृक गांव है। अमृतपाल सिंह को बठिंडा से एयरलिफ्ट कर डिब्रूगढ़ जेल लाया जाएगा।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अमृतपाल सिंह को असम की डिब्रूगढ़ जेल भेजा जाएगा। बता दें कि पंजाब पुलिस पहले ही खालिस्तान समर्थक के खिलाफ सख्त राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगा चुकी है। सिंह 18 मार्च से फरार चल रहा था जब उसके और उसके सहयोगियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई शुरू की गई थी। पुलिस ने 18 मार्च को अमृतपाल सिंह और उनके संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के सदस्यों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई शुरू की थी।


Spread the love
  • Related Posts

    33.5 डिग्री पारा: सामान्य से 7.5 डिग्री ऊपर, बढ़ने लगी गर्मी, AC-पंखे चालू; छह दिन ऐसा रहेगा मौसम

    Spread the love

    Spread the loveमार्च का दूसरा हफ्ता शुरू होते ही गर्मी ने भी अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। दिन में तेज धूप चूभने लगी है। इतना ही नहीं अब…


    Spread the love

    महंगी पड़ी विदेश की लालसा-  जाली शादी कर युवकों से ठगे 70 लाख से ज्यादा, पुलिस ने महिला समेत 2 को पकड़ा

    Spread the love

    Spread the loveपंजाब में विदेश जाने का सपना कई परिवारों के लिए उम्मीद की किरण बन जाता है, लेकिन कई बार यही सपना उन्हें बर्बादी के कगार तक भी पहुंचा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *