Bihar- NDA में सीट बंटवारे को लेकर जारी मंथन के बीच जीतन राम मांझी बोले- 15 सीटों पर ‘हम’ मान जाएंगे

Spread the love

राष्ट्रीय जनता तांत्रिक गठबंधन में सीट शेयरिंग के फार्मूले पर मंथन जारी है। एक ओर लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान अपनी जिद पर अड़े हुए हैं। वहीं दूसरी ओर हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने ने भी अपनी चाहत बता दी है। उन्होंने राष्ट्रकवि दिनकर की कविता के जरिए अपनी डिमांड रखी है। उन्होंने ने बुधवार को संकेत दिया कि भले ही उनकी पार्टी चाहती थी कि बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से आधी सीटों पर चुनाव लड़े, लेकिन एनडीए सहयोगियों से टकराव से बचने के लिए वह 15 सीटों पर समझौता करने को तैयार हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री मांझी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए कही। उनकी पोस्ट प्रसिद्ध कवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की कृति ‘रश्मिरथी’ की उस प्रसिद्ध पंक्ति से प्रेरित लग रही थी, जिसमें भगवान कृष्ण ने महाभारत युद्ध से पहले दुर्योधन को समझाने की कोशिश की थी। मांझी ने लिखा कि “हो न्याय अगर तो आधा दो” यानी अगर न्याय करना है तो आधा हिस्सा दो। “पर उसमें भी यदि बाधा हो, तो दे दो केवल 15 ग्राम, रखो अपनी धरती तमाम।” उन्होंने स्पष्ट किया कि यहां ‘ग्राम’ का अर्थ सीटों से है। मांझी ने आगे लिखा, “हम खुशी से खाएंगे, परिजन पे आसी न उठाएंगे” यानी हम इतनी सीटों से ही संतुष्ट रहेंगे और अपने सहयोगियों से संघर्ष नहीं करेंगे।

Spread the love
और पढ़े  Bihar: जवान के साथ पकड़ाई महिला सिपाही, पति ने गंदा काम करते देखा तो क्या किया? जानिए ..
  • Related Posts

    Bihar- पोल्ट्री फार्म की गंध ने ली नवजात की जान, मौत के बाद प्रशासन की खुली नींद,जानिए…

    Spread the love

    Spread the loveसारण जिले के नयागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत राजापुर गांव में संचालित अवैध पोल्ट्री फार्मों से फैल रही दुर्गंध के कारण 30 दिन के एक नवजात शिशु की गुरुवार…


    Spread the love

    Bihar: जवान के साथ पकड़ाई महिला सिपाही, पति ने गंदा काम करते देखा तो क्या किया? जानिए ..

    Spread the love

    Spread the loveदरभंगा पुलिस में तैनात दो सिपाहियों के बीच अवैध संबंध का खुलासा होते ही हड़कंप मच गया। दोनों को महिला सिपाही के पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़कर…


    Spread the love