War: ईरान से जंग के बीच अमेरिका का बड़ा कदम, डूम्सडे बैलिस्टिक मिसाइल का किया परीक्षण

Spread the love

श्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच अमेरिका ने मंगलवार रात कैलिफोर्निया तट पर अपनी ‘डूम्सडे’ बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। ‘मिनटमैन III’ नाम की यह मिसाइल बेहद घातक है। यह हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम से 20 गुना ज्यादा शक्तिशाली परमाणु हथियार ले जाने की क्षमता रखती है। इसे सांता बारबरा के पास वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से रात 11 बजे लॉन्च किया गया।

 

अमेरिकी स्पेस फोर्स ने जानकारी दी कि ‘जीटी 254’ नाम का यह रॉकेट बिना किसी हथियार के छोड़ा गया था। इसने प्रशांत महासागर में मार्शल आइलैंड्स के पास अपने तय लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाया। एयर फोर्स ग्लोबल स्ट्राइक कमांड ने बताया कि इस मिसाइल को इसकी सटीकता और तैयारी को परखने के लिए दागा गया था।

576वें फ्लाइट टेस्ट स्क्वाड्रन के कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल कैरी रे ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि इस टेस्ट से मिसाइल सिस्टम के अलग-अलग हिस्सों की कार्यक्षमता का अंदाजा लगाने में मदद मिली। उन्होंने बताया कि ऐसे परीक्षणों से देश की परमाणु शक्ति के जमीनी हिस्से को और भी मजबूत और तैयार रखा जा सकता है।

यह परीक्षण ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका और इस्राइल ने हाल ही में ईरान पर हमला किया था। उस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी, जिससे पूरे इलाके में जंग छिड़ गई है। राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर हमले तेज करने चेतावनी दी है और कहा है कि एक बड़ा हमला होने वाला है। हालांकि, एयर फोर्स ग्लोबल स्ट्राइक कमांड ने यह भी साफ किया कि मंगलवार का यह परीक्षण रूटीन था और इसकी योजना वर्षों पहले ही बना ली गई थी।

और पढ़े  पश्चिम बंगाल Election: कोलकाता में तेज आंधी-बारिश में फंसा CM ममता का हेलिकॉप्टर, चुनाव प्रचार से लौट रहीं थीं ममता

Spread the love
  • Related Posts

    पश्चिम बंगाल Election: कोलकाता में तेज आंधी-बारिश में फंसा CM ममता का हेलिकॉप्टर, चुनाव प्रचार से लौट रहीं थीं ममता

    Spread the love

    Spread the love   कोलकाता में तेज आंधी और बारिश के कारण गुरुवार को हवाई यातायात प्रभावित हो गया, जिससे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का हेलिकॉप्टर को उतरने में दिक्कतों का सामना करना…


    Spread the love

    ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी- कहा- फिर पीछे जाने का मौका नहीं

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान को जल्द गंभीर…


    Spread the love