राजदूत सर्जियो गोर बोले- कोई भी देश भारत जितना अहम नहीं, ट्रंप करेंगे दौरा, जारी है व्यापार वार्ता

भारत में नए अमेरिकी राजदूत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विश्वासपात्र माने जाते हैं। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को लेकर अहम बयान दिया है। उन्होंने दोनों देशों के बीच साझेदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में राष्ट्रपति ट्रंप भारत दौरा जरूर करेंगे। गोर ने दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते की संभावनाओं पर भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। नए अमेरिकी राजदूत के मुताबिक ट्रेड डील को अंतिम रूप दिया जा सके, इसे लेकर भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय वार्ता जारी है।

 

गोर ने भारत आने को अपना सौभाग्य बताया
पिछले साल हुई नियुक्ति के बाद पदभार ग्रहण करने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचे नए अमेरिकी राजदूत ने कहा, भारत अमेरिका का महत्वपूर्ण साझेदार है। मैं इस अद्भुत देश में आकर बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने अपनी भावी योजना के बारे में कहा, ‘मेरा स्पष्ट लक्ष्य भारत-अमेरिका संबंधों को अगले स्तर पर ले जाना है।’

 

मोदी और ट्रंप की दोस्ती सच्ची

गोर ने दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व के बीच संवाद और अमेरिकी राष्ट्राध्यक्ष के सकारात्मक रवैये का संकेत भी दिया। उन्होंने कहा, ‘मुझे उम्मीद है राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले एक-दो वर्षों में भारत का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के साथ ट्रंप की दोस्ती सच्ची है।’

व्यापार समझौते का भरोसा बरकरार, मतभेदों को भुलाकर आगे बढ़ेंगे
अमेरिकी राजदूत के मुताबिक भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर दोनों पक्षों की सक्रिय बातचीत जारी है। भारत अमेरिका के नेतृत्व वाली पहल- पैक्स सिलिका का हिस्सा जरूर बनेगा। सच्चे दोस्त अपने मतभेदों को भुलाकर आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका का महत्वपूर्ण साझेदार है। मैं इस अद्भुत देश में आकर बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। अमेरिका का कोई अन्य साझेदार भारत जितना जरूरी नहीं है।

और पढ़े  पैरा एशियन गेम्स: PM नरेंद्र मोदी ने भारतीय दल को रिकॉर्ड प्रदर्शन पर दी बधाई, दृढ़ संकल्प की सराहना की

 

सर्जियो गोर का रूख सकारात्मक दिखा
अमेरिकी दूतावास में पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया को संबोधित करते समय नए राजदूत सर्जियो गोर काफी सकारात्मक भी दिखे। उन्होंने दोनों देशों के रिश्तों के अन्य पहलुओं पर कहा, ‘हम दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र हैं। हम सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी अभियान, ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में मिलकर काम करना जारी रखेंगे।’

  • Related Posts

    मन की बात- बिहार का मखाना पहुंच रहा ग्रीस: मन की बात कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी, त्योहारी मौसम के लिए की क्या अपील?

    प्रधानमंत्री मोदी ने आकाशवाणी से ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों से अपने विचार साझा किए। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम की 139वीं कड़ी है। पीएम मोदी मे इस…

    दिल्ली: राजधानी में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 1 लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस ने साउथ दिल्ली में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक लाख रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। यह बदमाश काफी समय से पुलिस की पकड़…