अमरनाथ यात्रा- 29 जून को प्रथम पूजन और 17 जुलाई से यात्रा की तैयारी, प्रशासनिक गतिविधियां तेज

Spread the love

 

 

श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर श्राइन बोर्ड से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियां शुरू दी गई हैं। यात्रा से पहले 29 जून को प्रथम पारंपरिक पूजन होना है और यात्रा 17 जुलाई से शुरू होने की संभावना है। हालांकि, तिथियों की आधिकारिक घोषणा जल्द होने की उम्मीद है।

 

प्रशासन ने यात्रा को सुचारु और सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विभिन्न एजेंसियों के साथ समन्वय बैठकों का दौर जारी है। यात्रा के बीच पड़ने वाले संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त निगरानी की योजना बनाई जा रही है। इसके अलावा, स्वास्थ्य सेवाओं, आपदा प्रबंधन और आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र को भी मजबूत किया जा रहा है।

यात्रा मार्ग पहलगाम और बालटाल पर मरम्मत कार्य तेज कर दिए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। लंगर स्थलों, पेयजल, शौचालय और ठहरने की सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मेडिकल कैंप और एंबुलेंस सेवाओं की भी संख्या बढ़ाई जा रही है।

बेहतर प्रबंधन और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने पर फोकस
हर साल देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए इस पवित्र यात्रा में शामिल होते हैं। ऐसे में प्रशासन का फोकस इस बार भी बेहतर प्रबंधन और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने पर है। अधिकारियों का कहना है कि सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएंगी ताकि श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिल सके।


Spread the love
और पढ़े  श्रीनगर- रघुनाथ मंदिर में 36 साल बाद मनेगी रामनवमी, आधिकारिक रूप से आज खुल जाएंगे श्रद्धा के द्वार
  • Related Posts

    लंबी कतारें देख CM उमर का सख्त एलान- कुछ दिनों के लिए पेट्रोल पंप बंद कर दिए जाएंगे,जानें..

    Spread the love

    Spread the loveजम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लोगों से पेट्रोल पंपों के बाहर डेरा डालना बंद करने का आग्रह…


    Spread the love

    श्रीनगर- रघुनाथ मंदिर में 36 साल बाद मनेगी रामनवमी, आधिकारिक रूप से आज खुल जाएंगे श्रद्धा के द्वार

    Spread the love

    Spread the loveकश्मीर घाटी की साझा विरासत और आस्था के प्रतीक हब्बाकदल स्थित ऐतिहासिक रघुनाथ मंदिर के लिए वीरवार का दिन बेहद खास है। लगभग 36 वर्षों के लंबे इंतजार…


    Spread the love