अल्मोड़ा सड़क हादसा:- पीएम मोदी-अमित शाह ने अल्मोड़ा हादसे पर जताया दुख, जाहिर की संवेदना 

Spread the love

त्तराखंड के अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। सोमवार की सुबह मार्चुला के पास एक बस खाई में गिर गई है। हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। चार घायलों को एयरलिफ्ट भी किया गया है। तीन घायलों को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।

अल्मोड़ा में हुए बस हादसे के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा-  उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुए सड़क हादसे में जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों की शीघ्र कुशलता की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव के हरसंभव प्रयास में जुटा है।

 

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अल्मोड़ा हादसे को लेकर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा- उत्तराखण्ड के अल्मोड़ा में हुए भीषण सड़क हादसे के बारे में जानकर अत्यंत दुख पहुंचा है। इस दुर्घटना में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं, साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

 

 

गृह मंत्री अमित शाह ने भी अल्मोड़ा हादसे को लेकर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा-  उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुई बस दुर्घटना अत्यंत दुःखद है। इस हादसे में अपना जीवन गँवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ। स्थानीय प्रशासन द्वारा घायलों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

और पढ़े  चमोली: कर्णप्रयाग की ओर जा रहा डंपर हुआ हादसे का शिकार, बदरीनाथ हाईवे के पास अनियंत्रित होकर मकान की छत पर पलटा

Spread the love
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    टिहरी- ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर हादसा-: डाबरी गांव के पास सड़क पर पलटी बस, 5 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

    Spread the love

    Spread the loveऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। डाबरी गांव के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच…


    Spread the love