Alert: दिल्ली में आतंकी हमले की आशंका, विदेशी नेटवर्क से जुड़े स्थानीय गैंगस्टर कर सकते हैं कुछ

खुफिया एजेंसियों ने गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली में आतंकी हमले की आशंका को लेकर अलर्ट जारी किया है। खुफिया ब्यूरो (आईबी) के सूत्रों के अनुसार, प्रतिबंधित खालिस्तान समर्थक संगठन और बांग्लादेश स्थित आतंकी संगठन 26 जनवरी से पहले नई दिल्ली समेत देश के कई अन्य शहरों को निशाना बनाने की नापाक कोशिश कर सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार, पंजाब के कुछ गैंगस्टर विदेश से संचालित खालिस्तान समर्थक और कट्टरपंथी हैंडलरों के लिए काम कर रहे हैं। ये हैंडलर अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने और देश की आंतरिक सुरक्षा में सेंध लगाने के लिए आपराधिक नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे हैं।

 

ये गैंगस्टर हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में सक्रिय हैं और धीरे-धीरे खालिस्तानी आतंकी संगठनों से संपर्क बढ़ा रहे हैं। दिल्ली में 10 नवंबर, 2025 को लाल किला के पास कार के जरिये किए गए आत्मघाती आतंकी हमले में 15 लोगों की मौत हुई थी।

संवेदनशील इलाकों में की गई मॉक ड्रिल 
26 जनवरी को इंडिया गेट के सामने कर्तव्य पथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड से पहले दिल्ली पुलिस ने संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में मॉक ड्रिल की। लालकिला, आईएसबीटी कश्मीरी गेट, चांदनी चौक, मेट्रो स्टेशनों, सदर बाजार, खरी बावली पर भी मॉक ड्रिल की गईं। इसका मकसद आतंक हमलों को रोकने की तैयारियों की जांच और संबंधित एजेंसियों, आम लोगों को सतर्क करना था।

और पढ़े  स्कूल: बच्चों के बढ़ते वजन पर एक्सपर्ट्स की चेतावनी, क्लासरूम से कैंटीन और खेल के मैदान तक करना होगा बदलाव
  • Related Posts

    बढ़ी महंगाई की आशंका- आरबीआई पर ब्याज दर बढ़ाने का दबाव, रुपया भी कमजोर, क्या अक्तूबर में बढ़ेगा रेपो रेट?

    महंगाई में तेज वृद्धि की आशंका और दुनिया के प्रमुख केंद्रीय बैंकों के रुख में बदलाव के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के सामने ब्याज दरें बढ़ाने का दबाव बढ़…

    जंतर मंतर प्रदर्शन- 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, इंटरनेट सेवा बंद, मेट्रो के 12 स्टेशन बंद

    चुनाव आयोग और एसआईआर को लेकर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। पुलिस ने जंतर-मंतर से सौरभ भारद्वाज, आतिशी, संजय सिंह समेत 700 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत…