हल्द्वानी: विजिलेंस टीम ने रिश्वतखोर सहायक अभियंता दुर्गेश पंत को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया

हल्द्वानी: विजिलेंस टीम ने रिश्वतखोर सहायक अभियंता दुर्गेश पंत को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया

विद्युत यांत्रिक खंड लोक निर्माण विभाग भीमताल के सहायक अभियंता दुर्गेश पंत को विजिलेंस की टीम ने 10,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपाधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी अनिल सिंह मनराल ने बताया कि एक ठेकेदार ने शिकायत दर्ज की थी कि उसकी ओर से विद्युत यांत्रिकी खंड लोनिविभाग भीमताल में कोटेशन कार्यादेश के आधार पर तीन लाख रुपये का कार्य उच्च न्यायालय आवासीय परिसर में किया था। इसके भुगतान के एवज में सहायक अभियंता 10,000 रुपये मांग रहा था।

सतर्कता अधिष्ठान के हल्द्वानी सेक्टर के निरीक्षक भानु प्रकाश आर्य के नेतृत्व में विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को हल्द्वानी तिकोनिया स्थित अधीक्षण अभियंता लोनिवि के कार्यालय परिसर से सहायक अभियंता दुर्गेश पंत को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद टीम की ओर से अभियुक्त के कार्यालय और आवास की तलाशी और अन्य स्थानों पर चल-अचल संपत्ति के संबंध में पूछताछ की जा रही है। निदेशक सतर्कता डॉ. वी मुरूगेशन ने ट्रैप टीम को नगद पुरुष्कार देने की घोषणा की।

और पढ़े  व्यापारी से अभद्रता पर बागेश्वर में आक्रोश: कोतवाल से तीखी नोकझोंक, पुलिस को 72 घंटे का अल्टीमेटम
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…