हल्द्वानी उप कारागार:- यौन उत्पीड़न के आरोपी श्याम सिंह धानक को बनाया बंदियों का शिक्षक, 1 साल से हल्द्वानी उप कारागार में है बंद |

Spread the love

हल्द्वानी उप कारागार:- यौन उत्पीड़न के आरोपी श्याम सिंह धानक को बनाया बंदियों का शिक्षक, 1 साल से हल्द्वानी उप कारागार में है बंद |

हल्द्वानी उप कारागार में बंद यौन उत्पीड़न का आरोपी श्याम सिंह धानक इन दिनों कारागार के बंदियों को पढ़ा रहा है। धानक का व्यवहार देख जेल प्रशासन ने यह अनुमति दी है।

साल 2023 में मूक-बधिर एवं दिव्यांग बच्चों की संस्था के संचालक श्याम सिंह धानक को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। धानक पर दिव्यांग बच्चियों के शारीरिक यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ करने का आरोप था। तब से वह हल्द्वानी जेल में बंद है। एक साल से बंदी धानक अपनी बैरक में बैठकर पढ़ाई करता है। साथ ही आरटीआई के तहत सूचना मांगता है।

जेल अधीक्षक प्रमोद पांडे ने बताया कि कुछ दिन पहले धानक ने जेल में युवा बंदियों को पढ़ाने और उन्हें बेहतर भविष्य की सीख देने की इच्छा जाहिर की। जेल प्रशासन ने उसके व्यवहार को देखते हुए धानक को जेल में संचालित विद्या मंदिर में पढ़ाने की अनुमति दी है। वर्तमान में वह बंदियों को शिक्षित कर रहा है।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड: अब घर-घर जाएंगे..एकल महिला स्वरोजगार योजना में आए 23 आवेदन
  • Related Posts

    नैनीताल हाईकोर्ट- उच्च न्यायालय ने अधिकारियों को अंग्रेजी न आने पर उठाए सवाल, जानिये क्या है पूरा मामला

    Spread the love

    Spread the love     हाईकोर्ट ने नैनीताल जिले के बुधलाकोट ग्रामसभा में क्षेत्र से बाहरी लोगों का नाम पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट में शामिल करने के मामले में…


    Spread the love

    ऋषिकेश- 28 कांवड़ियों से भरा ट्रक पलटा, तीन की हालत गंभीर, हायर सेंटर किया गया रेफर

    Spread the love

    Spread the love   देहरादून-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर हादसा हो गया। नीलकंठ मंदिर जलाभिषेक के लिए जा रहे कांवड़ियों से भरा एक ट्रक सात मोड़ के समीप दुर्गा माता मंदिर के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *