शंकराचार्य विवाद के बीच हिमाचल पहुंचे अखिलेश, आज मरयोग स्थित आश्रम में बाबा से मिलेंगे

Spread the love

 

त्तरप्रदेश में चल रहे शंकराचार्य विवाद के बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को परिवार सहित दोपहर बाद कसौली विधानसभा क्षेत्र के काबा में कड़ी सुरक्षा में द स्टोरी होटल पहुंचे। उनके साथ पंजाब नंबर की एक दर्जन गाड़ियों में 21 सुरक्षा कर्मी भी पहुंचे। काबा स्थित होटल में पहुंचते ही चारों तरफ सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। हालांकि, वह अपने निजी दौरे पर हैं।

सूत्रों की मानें तो मंगलवार को सिरमौर जिला के मरयोग स्थित एक आश्रम में जाएंगे। यहां आश्रम के बाबा से मिलने के लिए यहां पर आए हुए हैं। मंगलवार सुबह वह आश्रम के बाबा के पास पहुंचेगे। वहीं दोपहर बाद तक वापस उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो जाएंगे। गौरतलब है कि इन दिनों उत्तर प्रदेश में शंकराचार्य विवाद चल रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य स्वामी मुकुंदानंद ब्रह्मचारी के अलावा 2-3 अज्ञात लोगों पर बाल यौन शोषण के आरोपों में एफआईआर दर्ज की है।

अखिलेश यादव ने बीते रविवार को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर केस दर्ज कराने वाले शाकुंभरी पीठाधीश्वर के आशुतोष ब्रह्मचारी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि सरकार 20 साल पुरानी घटना खोज कर लाई है। इसका मकसद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को अपमानित करना है। अगर शिकायतकर्ता स्वामी रामभद्राचार्य का शिष्य है तो मुझसे गलती हुई। मैंने रामभद्राचार्य पर दर्ज केस वापस लिया था। मुझे उनको जेल भेज देना चाहिए था। इसके बाद अब उत्तर प्रदेश में राजनीति काफी गरमा गई है। इसी बीच अखिलेश के हिमाचल के एक आश्रम में आकर बाबा से मिलना भी मात्र संयोग नहीं हो सकता।

यहां पर वह इन सभी मुद्दों पर भी चर्चा कर सकते हैं। इससे पहले सोमवार दोपहर को मोहाली में वह कुछ देर के लिए रुके। यहां पर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए एसआईआर व चुनाव आयोग पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाए कि एसआईआर सिर्फ वोट काटने के लिए किया जा रहा है। वहीं शंकराचार्य विवाद पर भी अपना विरोध जताया।

Spread the love
और पढ़े  Himachal- आउटसोर्स भर्ती पर हलफनामा न देने पर हिमाचल प्रदेश HC तल्ख, राज्य सरकार को जुर्माना
  • Related Posts

    नलवाड़ी मेला: कभी होता था लाखों का कारोबार, अब पूजा में उधार के बैल

    Spread the love

    Spread the loveबिलासपुर का ऐतिहासिक राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला कभी उत्तर भारत के सबसे बड़े पशुधन मेलों में शुमार था। आज बदलते समय के साथ अपनी मूल पहचान खोता जा…


    Spread the love

    हिमाचल- प्रदेश में आज और कल भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट, जानें अपडेट

    Spread the love

    Spread the loveहिमाचल प्रदेश में एक बार फिर बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार रात और बुधवार को रुक-रुककर चोटियों पर बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में…


    Spread the love