AI शिखर सम्मेलन 2026: दूसरे दिन यूएन प्रमुख गुटेरेस समेत कई दिग्गज करेंगे शिरकत, क्या रहेगा दिनभर कार्यक्रम?

Spread the love

ई दिल्ली में सोमवार से ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ का शानदार आगाज हो चुका है। आज यानी 17 फरवरी को इस वैश्विक सम्मेलन का दूसरा दिन है। इसमें दुनियाभर के कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष, सरकार के प्रमुख और मंत्री शामिल हो रहे हैं। इनके अलावा तकनीकी क्षेत्र के दिग्गज, शोधकर्ता और उद्योग जगत के विशेषज्ञ भी इस मंच पर जुटे हैं।

 

समिट के पहले दिन कैसा रहा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया था। समिट के पहले दिन ‘एआई और मीडिया: अवसर, जिम्मेदारीपूर्ण मार्ग और आगे का रास्ता’ विषय पर सत्र हुआ। इसका साझेदार डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (डीएनपीए) था, जो भारत के प्रमुख प्रकाशक समूहों की डिजिटल इकाइयों का संगठन है। सत्र में अमर उजाला समूह के प्रबंध निदेशक तन्मय माहेश्वरी ने भी हिस्सा लिया। चर्चा में माहेश्वरी ने कहा, ‘हमारे लिए एआई एक तकनीक की तरह ही है। किसी भी दूसरी तकनीक के अच्छे और बुरे, दोनों पहलू होते हैं। इसका क्लासिक उदाहरण परमाणु प्रौद्योगिकी है। इससे दुनिया का सबसे खतरनाक बम भी बन सकता है और दूसरी तरफ यह स्वच्छ उर्जा के स्रोतों में से एक भी है। एआई के साथ भी कुछ ऐसा ही है। सवाल यही है कि आप इसका इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं। आपको इसके साथ हमेशा इंसानों को जोड़ना होगा।’

किन देशों की भागीदारी होगी?

    • यह सम्मेलन पांच दिन तक चलेगा। इसमें इंडिया एआई एक्सपो-2026 का आयोजन इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के साथ किया जा रहा है।
    • यह आयोजन नई दिल्ली के भारत मंडपम में हो रहा है। यह कार्यक्रम दुनिया भर की टेक कंपनियों, स्टार्टअप, शिक्षण और शोध संस्थानों, केंद्रीय व राज्य सरकारों तथा वैश्विक साझेदारों को एक मंच पर लाएगा।
    • 13 देशों के विशेष पवेलियन भी लगाए जाएंगे, जिनमें ऑस्ट्रेलिया, जापान, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड्स, स्विट्जरलैंड, सर्बिया, एस्टोनिया, ताजिकिस्तान और अफ्रीकी देशों की भागीदारी रहेगी।

एआई समिट के दूसरे दिन क्या कार्यक्रम रहेंगे?
समिट के दूसरे दिन एप्लाइड एआई पर एक सेमिनार आयोजित किया जाएगा और स्वास्थ्य, ऊर्जा, शिक्षा, कृषि, सशक्तिकरण और विकलांगताओं में एआई पर आधारित केसबुक सहित प्रमुख ज्ञान संग्रह जारी किए जाएंगे। इसमें ज्ञान सार-संग्रह का विमोचन, एप्लाइड एआई पर सेमिनार, ‘महिलाओं द्वारा संचालित एआई: वैश्विक प्रभाव चुनौती’, मुख्य वक्ताओं और पैनल चर्चाएं, साथ ही एआई इम्पैक्ट एक्सपो शामिल होंगे। ये सभी कार्यक्रम भारत मंडपम, सुषमा स्वराज भवन और अंबेडकर भवन में आयोजित किए जाएंगे।

और पढ़े  टी20 विश्वकप 2026 का पहला उलटफेर- जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया, 170 चेज नहीं कर सके कंगारू

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख गुटेरेस भी नई दिल्ली पहुंचेंगे
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस भी नई दिल्ली पहुंचेंगे, ताकि इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में भाग लेकर कृत्रिम बुद्धिमत्ता को अधिक समावेशी बनाने और इसके जोखिमों के प्रति दुनिया को सचेत करने पर जोर दें। उनके प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने सोमवार को यह जानकारी दी। गुटेरेस उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे, जिसमें कई विश्व नेता और 100 से अधिक देशों से 35 हजार लोग हिस्सा लेंगे।


Spread the love
  • Related Posts

    PM मोदी बोले- जनहित के लिए हो AI का उपयोग- PM ने बताया शिखर सम्मेलन का उद्देश्य

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली में आयोजित पांच दिवसीय इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य यह पता लगाना है…


    Spread the love

    Accident: रील बनाने के लिए नाबालिग ने स्कॉर्पियो दौड़ाई, बाइक सवार की ली जान, मां ने लगाई इंसाफ की गुहार

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली के द्वारका साउथ थाना क्षेत्र में बीती 3 फरवरी 2026 को एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। हादसा द्वाराका इलाके में…


    Spread the love