नैनीताल हाईकोर्ट- HC के आदेश के बाद जजों के हुए तबादले, योगेन्द्र कुमार सागर बने बागेश्वर के सिविल जज सीनियर डिवीजन

Spread the love

त्तराखंड उच्च न्यायालय ने बुधवार को न्यायिक अधिकारियों के व्यापक स्तर पर तबादले और तैनाती संबंधी आदेश जारी किए हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य के विभिन्न जिलों में कार्यरत जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अतिरिक्त जिला न्यायाधीशों के पदों पर फेरबदल किया गया है।

जारी अधिसूचना के अनुसार सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधमसिंह नगर के योगेन्द्र कुमार सागर को स्थानांतरित कर सिविल जज (सीनियर डिवीजन), बागेश्वर के पद पर नियुक्त किया गया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, देहरादून रिंकी साहनी को स्थानांतरित कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, टिहरी गढ़वाल के पद पर नियुक्त किया गया। इसी क्रम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नैनीताल रवि प्रकाश को स्थानांतरित कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देहरादून, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट टिहरी गढ़वाल मोहम्मद याकूब को स्थानांतरित कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) रुड़की जिला हरिद्वार रितिका सेमवाल को स्थानांतरित कर अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एनआई एक्ट विशेष न्यायालय, रुद्रपुर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पिथौरागढ़ संजय सिंह को स्थानांतरित कर प्रथम अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देहरादून, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) विकासनगर देहरादून रवि शंकर मिश्रा को स्थानांतरित कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा शाची शर्मा को स्थानांतरित कर अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एनआई एक्ट विशेष न्यायालय काशीपुर, ओएसडी/उप सचिव उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल अभिषेक कुमार श्रीवास्तव को प्रत्यावर्तित करते हुए स्थानांतरित कर सिविल जज (सीनियर डिवीजन) विकासनगर (जिला देहरादून) के पद पर नियुक्त किया गया। अध्यक्ष वाणिज्यिक कर अधिकरण उत्तराखंड देहरादून मलिक मजहर सुल्तान को प्रतिनियुक्ति से वापस लेते हुए स्थानांतरित कर जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्तरकाशी के पद पर तैनाती दी गई है।

और पढ़े  देहरादून- स्ट्रीट लाइट का बिल भी उपभोक्ताओं से वसूलने की तैयारी, हर बिल में जुड़ेगा सरचार्ज

 

न्यायाधीश परिवार न्यायालय अल्मोड़ा नीना अग्रवाल को स्थानांतरित कर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रुद्रप्रयाग अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय काशीपुर मोनिका मित्तल को स्थानांतरित कर प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश देहरादून, प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश देहरादून महेश चन्द्र कौशिवा को द्वितीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश देहरादून, प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रुड़की जिला हरिद्वार अम्बिका पंत को स्थानांतरित कर एफटीसी/अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पॉक्सो उधमसिंह नगर, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोटद्वार जिला पौड़ी गढ़वाल रीना नेगी को स्थानांतरित कर प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रुड़की, प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश उधम सिंह नगर आशुतोष कुमार मिश्रा को स्थानांतरित कर द्वितीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रुड़की, रजिस्ट्रार (न्यायिक) उत्तराखंड उच्च न्यायालय नैनीताल धर्मेन्द्र सिंह अधिकारी को स्थानांतरित कर द्वितीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश हल्द्वानी जिला नैनीताल के पद पर तैनात किया गया है।

 

चतुर्थ अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरिद्वार राजो कुमार श्रीवास्तव को स्थानांतरित कर प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश उधमसिंह नगर, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश/फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय पॉक्सो रजनी शुक्ला देहरादून को स्थानांतरित कर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोटद्वार जिला पौड़ी गढ़वाल, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रानीखेत जिला अल्मोड़ा अंजलि नोलियाल को स्थानांतरित कर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश खटीमा जिला उधम सिंह नगर, द्वितीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश देहरादून विवेक श्रीवास्तव को तृतीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश देहरादून, द्वितीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश हल्द्वानी सविता चमोली को एफटीसी/अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पॉक्सो हल्द्वानी, तृतीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश देहरादून मदन राम को चतुर्थ अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश देहरादून, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश खटीमा मंजू सिंह मुंडे को स्थानांतरित कर एफटीसी/अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पॉक्सो देहरादून, चतुर्थ अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश देहरादून अंजलि बेनजवाल पंचम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश देहरादून, अतिरिक्त प्रिंसीपल जज फैमली कोर्ट रूडकी धीरेंद्र भट्ट को रजिस्ट्रार (न्यायिक), उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के पद पर तैनात किया गया है।

और पढ़े   देहरादून: BJP नेतृत्व को मसूरी विधानसभा में करनी होगी मशक्कत, पूर्व मंत्री अग्रवाल भी ठोंक रहे हैं ताल

Spread the love
  • Related Posts

    मोटाहल्दू- पेट दर्द के बाद 12 वर्षीय मासूम की उपचार के दौरान मौत, तेजी से फैल रही बीमारियां।

    Spread the love

    Spread the loveजयपुर खीमा गांव में बटाईदार के रूप में कार्य करने वाले एक व्यक्ति की 12 वर्षीय पुत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्ची को अचानक तेज…


    Spread the love

    उत्तराखंड HC में ‘नो व्हीकल डे’ घोषित-: चीफ जस्टिस से लेकर सभी अधिवक्ता पैदल पहुंचे अदालत। 

    Spread the love

    Spread the loveईंधन के वैश्विक संकट और राष्ट्र पर इसके बढ़ते प्रभाव को देखते हुए आज उत्तराखंड हाईकोर्ट में ‘ नो व्हीकल डे ‘ मनाते हुए आज मुख्य न्यायाधीश मनोज…


    Spread the love